OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरू

OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इच्छुक ग्राहक अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरू
ख़ास बातें
  • 14 मई को लॉन्च होगा OnePlus 7 Pro
  • वनप्लस 7 प्रो में तीन रियर कैमरे और पॉप-सेल्फी कैमरा होगा
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इच्छुक ग्राहक अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 15,000 रुपये की स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी मिलेगी। अमेज़ इंडिया पर OnePlus 7 Pro को प्री-बुकिंग करना थोड़ा जटिल है। यह भी साफ नहीं है कि लॉन्च के बाद फोन मिलने की गारंटी है या नहीं। वनप्लस स्टोर, क्रोमा और रिलायंस स्टोर्स में प्री-बुकिंग 8 मई से शुरू होगी।

OnePlus के मुताबिक, जो ग्राहक OnePlus 7 Pro के आधारिक लॉन्च का इंतज़ार नहीं कर सकते। वे अमेज़न इंडिया पर जाकर इस हैंडसेट की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। वनप्लस 7 प्रो को प्री-बुक करने के लिए ग्राहक को 1,000 रुपये का वनप्लस 7 सीरीज़ अमेज़न पे ईमेल गिफ्ट कार्ड 8 मई से पहले खरीदना होगा। इसे स्मार्टफोन खरीदने के दौरान रीडीम किया जा सकेगा। इसके अलावा मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी पाने के लिए प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को वनप्लस 7 प्रो को पहली सेल शुरू होने के 60 घंटे के अंदर खरीदना होगा। स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी 6 महीने की है। इसके बाद कंज़्यूमर को OnePlus केयर ऐप डाउनलोड करके 30 दिन के अंदर रजिस्टर करना होगा।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि OnePlus 7 Pro की प्री-बुकिंग वनप्लस स्टोर्स, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स में 8 मई से होगी। इन स्टोर्स में फोन को बुक करने के लिए ग्राहकों को 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यहां भी प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी के लिए OnePlus प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर 750 रुपये चार्ज करेगी।

बता दें कि कंपनी 14 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7 Pro, Amazon, Reliance, Croma
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »