OnePlus 6T का थंडर पर्पल कलर वेरिएंट लॉन्च

OnePlus 6T को एक नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं थंडर पर्पल वनप्लस 6टी की, जो कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा था।

OnePlus 6T का थंडर पर्पल कलर वेरिएंट लॉन्च
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6T का नया कलर वेरिएंट चीन में हुआ है लॉन्च
  • वनप्लस 6टी का थंडर पर्पल वेरिएंट भारत में भी आएगा
विज्ञापन
OnePlus 6T को एक नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं थंडर पर्पल वनप्लस 6टी की, जो कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा था। बता दें कि बीते महीने ही वनप्लस 6टी को मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक रंग में उतारा गया था। अब इसका थंडर पर्पल वेरिएंट लाया गया है जो अभी चीनी मार्केट के लिए ही है। चीनी कंपनी वनप्लस ने सोमवार को अपने घरेलू मार्केट में OnePlus 6T को लॉन्च किया। बता गया है कि यह ग्रेडिएंट कलर वेरिेएंट सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वहीं, इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ग्लोबल मार्केट की तरह सिर्फ मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध है।

OnePlus China की वेबसाइट के मुताबिक, वनप्लस 6टी के नए कलर वेरिएंट को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक वॉयलेट के रंग से जाना जाएगा। यह वेरिएंट चीनी मार्केट में 3,599 चीनी युआन (करीब 38,000 रुपये) में उपलब्ध होगा।

याद रहे कि बीते महीने ही वनप्लस 6टी के थंडर पर्पल कलर वेरिएंट की झलक अमेज़न जर्मनी की वेबसाइट पर मिली थी। अगर कंपनी की पुरानी रणनीति पर गौर करें तो आने वाले दिनों में लावा रेड, सैंडस्टोन व्हाइट और सिल्क व्हाइट जैसे कलर वेरिएंट को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus 6T Specifications, OnePlus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »