OnePlus 6T के थंडर पर्पल वेरिएंट की तस्वीरें लीक

OnePlus 6 के अपग्रेड वर्जन OnePlus 6T को मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक रंग में बेचा जा रहा है। वनप्लस 6टी के थंडर पर्पल वेरिएंट उपलब्ध होने से पहले कई तस्वीरें लीक हो गई हैं।

OnePlus 6T के थंडर पर्पल वेरिएंट की तस्वीरें लीक

OnePlus 6T के नए थंडर पर्पल वेरिएंट की बिक्री हो सकती है 30 नवंबर से

ख़ास बातें
  • OnePlus के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर लिस्ट हुआ नया वेरिएंट
  • 30 नवंबर को लॉन्च होगा OnePlus 6T का नया कलर वेरिएंट
  • OnePlus 6T के पर्पल वेरिएंट से जल्द उठेगा पर्दा
विज्ञापन
OnePlus 6 के अपग्रेड वर्जन OnePlus 6T को मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक रंग में बेचा जा रहा है। लेकिन जल्द वनप्लस 6टी का थंडर पर्पल वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OnePlus 6T के नए पर्पल वेरिएंट को हाल ही में कंपनी के सपोर्ट पेज और Amazon जर्मनी पर लिस्ट किया गया है। OnePlus 6 की तरह वनप्लस 6टी को भी अन्य रंग में उतारा जा सकता है। भारतीय टिपस्टर ईशान अग्रवाल के मुताबिक, कंपनी थंडर बोल्ट वेरिएंट पर काम कर रही है।

ईशान अग्रवाल ने OnePlus 6T मॉडल की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है। तस्वीर के मुताबिक, स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट कलर के साथ कई शेड्स नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि नया मॉडल ग्लास बैक के साथ आ सकता है। पिछले सप्ताह वनप्लस के आधिकारिक सबमिट टिकट सपोर्ट पेज के प्रोडक्ट टाइप ड्रॉप-डाउन मेन्यू में OnePlus 6T के थंडर पर्पल वेरिएंट की झलक देखने को मिली थी।
 
7qb1fe48

Photo Credit: Twitter/Ishan Agarwal

इसके अलावा एक अन्य ट्विटर यूजर ने अमेजन जर्मनी से लिए गए स्क्रीनशॉट को पोस्ट किया है। लिस्टिंग में दिखाई दे रहा है कि पर्पल रंग वेरिएंट प्री-ऑर्डर  बुकिंग के लिए उपलब्ध है। पुरानी लिस्टिंग के मुताबिक, थंडर पर्पल वेरिएंट की सेल जर्मनी में 30 नवंबर से शुरू होगी। पर्पल वेरिएंट का 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज को लिस्ट किया गया है। OnePlus 6T के इस वेरिएंट की कीमत 579 यूरो (लगभग 48,300 रुपये) है। फिलहाल यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि नया वेरिएंट भारत आएगा या नहीं। लेकिन कंपनी के पुराने ट्रेंड के मुताबिक, OnePlus 6T का नया वेरिएंट भारत आ सकता है। याद करा दें कि OnePlus 6 को सिल्क व्हाइट और मार्वल एवेंजर दो लिमिटेड एडिशन वेरिएंट में बेचा जाता है। OnePlus 6T के पर्पल वेरिएंट के अलावा भी अन्य रंग के वेरिएंट लॉन्च होने की भी उम्मीद है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6T, OnePlus 6T Specifications, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »