OnePlus 6 का डिज़ाइन iPhone X जैसा होना तय

OnePlus 6 भी अब उन आगामी स्मार्टफोन की सूची में शामिल हो गया है, जो नॉच के साथ आ रहे हैं। दरअसल वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पी ने पुष्टि की है कि OnePlus 6 स्मार्टफोन, ऐप्पल आईफोन एक्स जैसे डिज़ाइन से लैस होगा...

OnePlus 6 का डिज़ाइन iPhone X जैसा होना तय
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 भी अब आईफोन एक्स जैसे डिजाइन वाले स्मार्टफोन की सूची में
  • वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पी ने की पुष्टि
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन में नॉच के साथ दिया जाएगा इयरफोन जैक
विज्ञापन
OnePlus 6 भी अब उन आगामी स्मार्टफोन की सूची में शामिल हो गया है, जो नॉच के साथ आ रहे हैं। दरअसल वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पी ने पुष्टि की है कि OnePlus 6 स्मार्टफोन, ऐप्पल आईफोन एक्स जैसे डिज़ाइन से लैस होगा और इसमें नॉच दिया जाएगा। साथ ही जानकारी मिली है कि हैंडसेट में 3.5 मिलीमीटर का इयरफोन जैक दिया जाएगा। वनप्लस के को-फाउंडर ने एक इंटरव्यू में फोन की डिज़ाइन से जुड़े कुछ राज खोले।

टेक्नॉलजी वेबसाइट द वर्ज से बातचीत में पी ने बताया, वनप्लस ने अगले फ्लैगशिप में नॉच दिया है, जो संभवत: OnePlus 6 होगा। फोन में आईफोन X जैसा नॉच होगा, जिसमें इयरपीस, फ्रंट कैमरा, एंबियेंट लाइट सेंसर और एलईडी नोटिफिकेशन लाइट होगी। पी ने बताया कि कंपनी फोन में नॉच तो देगी लेकिन इसका आकार आईफोन X जितना नहीं होगा। बता दें कि आईफोन X में ऐप्पल फेस आईडी तकनीक भी इसी नॉच में दी जाती है।

पेरनी ने खुलासा किया कि OnePlus ने मैन्युअली 1,000 के करीब टॉप गूगल प्ले ऐप की टेस्टिंग की है। यह टेस्टिंग नॉच की मौज़ूदगी और नॉच के साथ सपोर्ट को लेकर की गई है। OnePlus 6 में घड़ी को डिस्प्ले के बायीं ओर दिया जाएगा। इससे बाकी आइकन को ज्यादा खाली जगह मिल सकेगी। पी का कहना है कि स्मार्टफोन में नॉच छिप जाएगा, जब भी इसमें फुल स्क्रीन वीडियो चलेंगे। अन्य लीक हुई जानकारी में पता चला है कि OnePlus 6, कंपनी का पहला सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा। फोन का स्क्रीन-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत होगा। पी ने यह बी बताया कि OnePlus 6 स्मार्टफोन ओप्पो आर15 से मिलता-जुलता नहीं होगा, जैसा कि कुछ दिन पहले अंदाज़ा लगाया गया था।  

नॉच पर किए एक सवाल के जवाब में पी ने बताया, ''हम OnePlus यूज़र को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन स्पेस देना चाहते थे, जिसके लिए नॉच से बेहतर कोई तरीका नहीं था।'' साक्षात्कार में पी ने पुष्टि की कि नए फोन का डिज़ाइन आईफोन X से प्रेरित है क्योंकि ऐप्पल कंपनी इंडस्ट्री के भीतर नए-नए बदलावों को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि OnePlus 6 में बॉटम चिन होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि नए हैंडसेट में हैडफोन जैक रहेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, iPhone X, Apple, OnePlus, Mobiles, Android, Notch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »