OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन फिर लीक

OnePlus 6 स्मार्टफोन 17 मई को भारत में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया हैं, जहां इसके सारे स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है।

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन फिर लीक

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन फिर लीक

विज्ञापन
OnePlus 6 स्मार्टफोन 17 मई को भारत में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया हैं, जहां इसके सारे स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। OnePlus 6 स्मार्टफोन से जुड़े ज्यादातर स्पेसिफिकेशन और फीचर पहले ही लीक हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि पिछले वर्ज़न OnePlus 5T से यह कई मायनों में बेहतर होगा। नई जानकारी स्लैशलीक्स के हवाले से सामने आई है।

OnePlus 6 स्मार्टफोन मॉडल नंबर ए6000 के साथ टीना पर देखा गया है। यहां फोन के सारे स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। OnePlus 6 यहां 6.28 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ दिखा है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर काम करेगा, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। वर्तमान लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus 6 में 6 जीबी रैम दिए जाएंगे और स्टोरेज 64 जीबी होगा। टीना लिस्टिंग में फोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज में भी अपडेट करने का ज़िक्र है।

पिछली एक लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 6 का डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो बताया गया है। वहीं, पहले आई जानकारी में यह रेशियो 18:9 था। कैमरे पर जाएं तो फोन में 23 मेगापिक्सल का सिंगल रियर सेंसर होगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश दिए जा सकते हैं। फ्रंट में दो 16+16 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

बता दें कि OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लेकिन एचडीएफसी के पेज से इस मामले में शंका बढ़ गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »