22 दिनों में 10 लाख से ज़्यादा OnePlus 6 स्मार्टफोन बिके

ऐसा लगता है कि दुनियाभर में ग्राहकों ने OnePlus 6 को हाथों-हाथ लिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के बाद से अब तक इस हैंडसेट के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिक चुके हैं।

22 दिनों में 10 लाख से ज़्यादा OnePlus 6 स्मार्टफोन बिके
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • वनप्लस 6 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है
  • OnePlus ने 'कम्युनिटी सेलिब्रेशन सीज़न' का ऐलान किया है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि दुनियाभर में ग्राहकों ने OnePlus 6 को हाथों-हाथ लिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि लॉन्च के बाद से अब तक इस हैंडसेट के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिक चुके हैं। यह आंकड़ा ग्लोबल मार्केट का है और 22 दिनों में वनप्लस 6 ने यह कीर्तिमान हासिल किया है। यह भी बताया गया है कि दिसंबर 2013 में वनप्लस कंपनी बनने के बाद से यह सबसे तेज़ी से बिकने वाला OnePlus स्मार्टफोन भी बन गया है। चीन की इस कंपनी ने इससे पहले लॉन्च के बाद तीन महीने में OnePlus 5 और OnePlus 5T के 10-10 लाख यूनिट बेचे थे। कंपनी ने खास भारतीय मार्केट के लिए जानकारी थी कि सेल के पहले 10 मिनट में OnePlus 6 के बूते 100 करोड़ की सेल की थी। इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में ग्लोबल लॉन्च के ठीक एक दिन बाद उपलब्ध कराया गया था। वनप्लस 6 की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इस सफलता के लिए OnePlus ने 'कम्युनिटी सेलिब्रेशन सीज़न' का ऐलान किया है। यह सेल 15 जून से शुरू होगी और 12 दिन चलेगी।

OnePlus Community Celebration Season का आगाज़ 15 जून को होगा और यह 26 जून तक चलेगा। इस दौरान कंपनी सिटीबैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये कैशबैक देगी। इसके अलावा सभी लोकप्रिय बैंक के साथ बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का विकल्प होगा। इसके अलावा पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अमेज़न इंडिया पर एक रेफरल प्रोग्राम भी है जिसमें ग्राहकों को एक कॉन्टेक्ट रेफर करने पर तीन महीने की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।


OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75
मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »