OnePlus 6 की वास्तविक तस्वीर लीक, 17 मई को होने वाला है लॉन्च

OnePlus 6 इस साल के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। इसमें OnePlus द्वारा लगातार ज़ारी किए जा रहे टीज़र का भी अहम योगदान है। अब इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2018 12:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 इस साल के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है
  • OnePlus 6 हैंडसेट की वास्तविक तस्वीर ऑनलाइन लीक
  • यह तस्वीर वनप्लस 6 के फ्रंट पैनल की है
OnePlus 6 इस साल के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। इसमें OnePlus द्वारा लगातार ज़ारी किए जा रहे टीज़र का भी अहम योगदान है। अब इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर वनप्लस 6 के फ्रंट पैनल की है और इससे हैंडसेट में नॉच डिज़ाइन व बेहद ही पतले बॉर्डर वाले डिस्प्ले होने की पुष्टि होती है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने अभी कुछ दिन पहले ही भारत और चीन में इस हैंडसेट के लॉन्च तारीख का ऐलान किया था। देखा जाए तो लीक हुई तस्वीर पहले लीक हुए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से पूरी तरह से मेल खाते हैं।

यह तस्वीर Techtastic ने सार्वजनिक की है। डिस्प्ले पर नज़र आ रही तारीख 23 अप्रैल है जो इस फोटो के लेटेस्ट होने की ओर इशारा है। तस्वीर से OnePlus 6 के डिज़ाइन के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि एक कवर के कारण बाहरी फ्रेम पूरी तरह से छिप गया है। वनप्लस 6 का वॉलपेपर नज़र आ रहा है और स्टेटस बार, आइकन व ऑनस्क्रीन बटन तो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस की ओर इशारा करते हैं। आपको फोन के डिस्प्ले पर आईफोन X जैसा नॉच भी नज़र आएगा जिसकी पुष्टि कंपनी पहले कर चुकी है। इस नॉच में ईयरपीस, फ्रंट कैमरे, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्समिटी सेंसर को जगह मिलेगी।
 

OnePlus के ताज़ा खुलासे की बात करें तो OnePlus 6 ग्लास बैक डिजाइन से लैस होगा। बॉडी वाटर रेसिस्टेंट होगी। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में स्लाइड टू फोकस फीचर और 3450 एमएएच की बैटरी होगी। OnePlus ने भारत में OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition लॉन्च करने के लिए मार्वल स्टूडियो के साथ साझेदारी भी की है।

बता दें कि वनप्लस 6 स्मार्टफोन को भारत में 17 मई को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इस हैंडसेट से सबसे पहले पर्दा लंदन में 16 मई को उठाया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6, OnePlus, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.