OnePlus 6 अमेज़न इंडिया पर 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध

OnePlus 6 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यह स्मार्टफोन Amazon India की वेबसाइट पर 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

OnePlus 6 अमेज़न इंडिया पर 2,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध
ख़ास बातें
  • भारत में OnePlus 6 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है
  • OnePlus 6 दो रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है
विज्ञापन
OnePlus 6 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यह स्मार्टफोन Amazon India की वेबसाइट पर 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने OnePlus ब्रांड के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ इंस्टेंट डिस्काउंट का ऐलान किया है। इस ऑफर का आगाज़ 4 जुलाई को हुआ और इच्छुक ग्राहक 15 जुलाई तक इसका फायदा उठा पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि यह ऑफर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ ईएमआई विकल्प चुनने पर ही मिलेगा। इसके अलावा OnePlus 6 के साथ इस ऑफर का फायदा किसी भी कार्ड से सिर्फ एक बार लिया जा सकेगा।

अमेज़न के मुताबिक, नए एचडीएफसी बैंक ईएमआई ऑफर का फायदा पाने के लिए कम से कम 20,000 रुपये की खरीदारी ज़रूरी है। यह ऑफर OnePlus 6 के 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। याद रहे कि भारत में OnePlus 6 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलता है। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। ग्राहकों के पास तीन रंग के विकल्प हैं- मिडनाइट ब्लैक (सिर्फ 8 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट के लिए उपलब्ध), मिरर ब्लैक (6 जीबी/ 64 जीबी और 8 जीबी/ 128 जीबी के लिए उपलब्ध) और सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन (सिर्फ 8 जीबी/ 128 जीबी में उपलब्ध)। ज्ञात हो कि HDFC Bank EMI ऑफर इन सभी वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा आपको ऑफर का फायदा सिर्फ अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर ही मिलेगा। इसलिए ऑफर का ज़िक्र OnePlus Store पर नहीं है।


इस ऑफर की आखिरी तारीख 15 जुलाई है इस वज़ह से ग्राहक OnePlus 6 Red Edition के साथ इसका फायदा नहीं पा सकेंगे। इस वेरिएंट की बिक्री 16 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, यह ऑफर OnePlus 6 Midnight Black के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। 43,999 रुपये वाले इस वेरिएंट की बिक्री 10 जुलाई से शुरू होगी।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 6 offer
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »