OnePlus 5 को मिलेगा OnePlus 5T जैसा फेस अनलॉक फ़ीचर

वनप्लस 5 यूज़र को कंपनी ने क्रिसमस तोहफा दिया है और अब इस स्मार्टफोन को फेस अनलॉक और फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus 5 को मिलेगा OnePlus 5T जैसा फेस अनलॉक फ़ीचर
विज्ञापन
वनप्लस 5 यूज़र को कंपनी ने क्रिसमस तोहफा दिया है और अब इस स्मार्टफोन को फेस अनलॉक और फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट मिलेगा। हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 5T में फेस अनलॉक के जरिए यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे की मदद से डिवाइस को अनलॉक करते हैं। वनप्लस 5टी फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी फ़ीचर वाला पहला स्मार्टफोन था। और इसके बाद ऐप्पल ने iPhone X में फेस आईडी फ़ीचर दिया।

जैसा कि हमने बताया कि वनप्लस 5 जल्द ही कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन बन जाएगा जिसमें फेस अनलॉक फ़ीचर आएगा। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने रविवार को ट्वीट कर यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह फैसला इसके यूज़र से मिले फीडबैक के तहत लिया है। ट्विटर यूज़र ने भी उनके ट्वीट पर पुराने फोन वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी जैसे फोन के लिए ये सपोर्ट देने की बात भी कही।

फेस अनलॉक के लिए पुराने स्मार्टफोन में सपोर्ट आना आसान है क्योंकि यह सॉफ्टवेयर आधारित है। जबकि ऐप्पल के फेस आईडी फ़ीचर में डेप्थ मैपिंग और लेज़र प्रोटेक्शन के लिए कई सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब है कि वनप्लस वनप्लस का फेशियल रिकग्निशन,ऐप्पल की तरह सुरक्षित तो नहीं है लेकिन ज़्यादा आसान और तेज है।

वनप्लस 5 को हाल ही में ऑक्सीजन ओएस 5.0 अपडेट भी दिया गया है। इस अपडेट के साथ फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा 1 और बीटा 2 बिल्ड जारी होने के बाद फाइनल बिल्ड आ गया है। ऑक्सीजन ओएस 5.0 अपडेट आने से वनप्लस 5 में कस्टमाइज़ किया जाने वाला लॉन्चर, डिफॉल्ट कैमरा ऐप के लिए एक फेसलिफ्ट और गैलरी टैब के लिए एक नया 'Places' फ़ीचर आ गया है। इन अपडेट के साथ ही एंड्रॉयड ओरियो के अहम फ़ीचर जैसे नया पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन और ऑटो फिल शामिल हैं।

याद दिला दें कि वनप्लस 5 में एक 5.5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Oreo, Face Unlock, OnePlus 5, OnePlus 5T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »