OnePlus 5 के 8 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन, OnePlus 5 हैंडसेट के बारे में लीक रुकने का नाम नहीं ले रहीं। अब लेटेस्ट लीक से संकेत मिले हैं कि OnePlus 5 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जून 2017 17:33 IST
ख़ास बातें
  • नई लिस्टिंग से वनप्लस 5 के 8 जीबी व 6 जीबी रैम वेरिएंट का पता चला है
  • वनप्लस 5 को 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
  • वनप्लस 5 ग्लोबली 20 जून जबकि भारत में 22 जून को लॉन्च होगा
वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन, OnePlus 5 हैंडसेट के बारे में लीक रुकने का नाम नहीं ले रहीं। अब लेटेस्ट लीक से संकेत मिले हैं कि OnePlus 5 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

वनप्लस 5 को गीकबेंच बेंचमार्क साइट पर लिस्ट कियया गया है। और इस लिस्टिंग से फोन में 8 जीबी रैम होने का पता चलता है। हाल ही में एक लीक से पुष्टि हुई थी कि इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम दिया जाएगा और इसकी जानकारी जाने-माने टिप्स्टर इवान ब्लास ने अमेज़न इंडिया पर आए एक टीज़र पेज के सोर्स कोड से पता लगाकर दी थी। इस सोर्स कोड में लिखा था, ''2.35 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम वाले वनप्लस 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़नडॉटइन पर जारी किया जाएगा।'' गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन को वनप्लस ए5000 नाम से लिस्ट किया गया है। एंड्रॉयड प्योर ने गीकबेंच की लिस्टिंग को सबसे पहले सार्वजनिक किया।

इसके अलावा, एक चीनी रिपोर्ट में अंतुतू बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग के हवाले से दावा किया गया है कि वनप्लस 5 का एक 6 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। अंतुतू बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस 5 स्मार्टफोन वनप्लस ए5000 मॉडल नंबर के साथ 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

इससे पहले आईं लीक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 5 में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसेर और एंड्रॉयड 7.1 नूगा होगा। स्मार्टपोन में एक 23 मेगापिक्सल रियर सेंसर और सेल्फी के लिए एक 16 मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है। एक ताजा लीक से वनप्लस 5 में एक डुअल रियर कैमरा होने का पता चला था, हालांकि अभी इस बारे सब कुछ स्पष्ट नहीं है।

चीनी कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन को ग्लोबली 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। जबकि भारत में यह फोन 22 जून को पेश किया जाएगा।
Advertisement

कीमत की बात करें तो, वनप्लस 5 स्मार्टफोन कंपनी का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है। भारत में फोन के 6 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  3. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  4. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  5. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  7. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  8. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  9. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  10. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.