OnePlus Buds Ace 3 ईयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें

OnePlus ने चीनी बाजार में नए स्मार्टफोन के साथ अब OnePlus Buds Ace 3 ईयरबड्स भी लॉन्च कर दिए हैं।

OnePlus Buds Ace 3 ईयरबड्स लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Buds Ace 3 में 12mm हाई-एम्प्लीट्यूड डायनेमिक ड्राइवर हैं।

ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Ace 3 में 12mm हाई-एम्प्लीट्यूड डायनेमिक ड्राइवर हैं।
  • OnePlus Buds Ace 3 में 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलता है।
  • OnePlus Buds Ace 3 की बैटरी 54 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन

OnePlus ने चीनी बाजार में नए स्मार्टफोन के साथ अब OnePlus Buds Ace 3 ईयरबड्स भी लॉन्च कर दिए हैं। Buds Ace 3 में 12 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ LHDC 5.0 ऑडियो सपोर्ट शामिल है। ये वायरलेस ईयरबड्स 55dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट करते हैं। सिंगल चार्ज में इन ईयरबड्स की बैटरी चार्जिंग केस के साथ 54 घंटे तक चल सकती है। यहां हम आपको OnePlus Buds Ace 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Buds Ace 3 Price

OnePlus Buds Ace 3 की कीमत CNY 329 (लगभग 4,549 रुपये) है। ये ईयरबड्स स्टारक्राफ्ट ब्लैक और टाइटेनियम स्पेस सिल्वर कलर विकल्प में आते हैं। ये ईयरबड्स अब चीनी बाजार में बिक्री के लिए ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध हैं।

OnePlus Buds Ace 3 Specifications

OnePlus Buds Ace 3 में 12mm हाई-एम्प्लीट्यूड डायनेमिक ड्राइवर हैं। इन ईयरबड्स में LHDC 5.0 ट्रांसमिशन, 96kHz तक सैंपलिंग और 1Mbps तक के बिटरेट के साथ हाई-रेस ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। इनमें स्पेशल ऑडियो इफेक्ट्स और कस्टम ट्यूनिंग के लिए 10-बैंड EQ के साथ-साथ BassWave डायनेमिक बास एन्हांसमेंट भी है। इन ईयरबड्स में 5,000Hz अल्ट्रा-वाइडबैंड कवरेज और रियल-टाइम एडैप्टिव एल्गोरिदम के साथ 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलता है। इनमें फ्लैगशिप-लेवल का वॉयस नॉइज रिडक्शन सिस्टम और विंड नॉइज सप्रेशन के साथ ट्रिपल-माइक्रोफोन सेटअप लगाया गया है। इसके अलावा Sanmai AI कॉल नॉइज रिडक्शन भी शामिल है।

Buds Ace 3 ईयरबड्स 47ms तक लो लेटेंसी का सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा डेडिकेटेड FPS साउंड इफेक्ट्स हैं जो कदमों की आहट और डायरेक्शनल ऑडियो क्यूज को हाइलाइट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 दिया गया है, जिससे दो डिवाइस एक साथ पेयर हो सकते हैं। वहीं बेहतर रेंज और स्टेबिलिटी के लिए स्मार्ट ब्लूटूथ मोड का सपोर्ट शामिल है। ईयरबड्स टच कंट्रोल का भी सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स 20 से ज्यादा भाषाओं में AI ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करते हैं।

बैटरी की बात करें तो Buds Ace 3 के चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है जो कि 54 घंटे तक चलती है। वहीं प्रत्येक ईयरबड में 62mAh की बैटरी है जोकि बिना ANC के 13 घंटे तक और ANC चालू होने पर करीब 7 घंटे तक चलती है। ये ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड की लंबाई 31 मिमी, चौड़ाई 20 मिमी, मोटाई 17.52 मिमी और वजन 4.4 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस का वजन 34.2 ग्राम है और दोनों का कुल वजन लगभग 43 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »