OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स

OnePlus गर्मियों के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त मौका लेकर आ रहा है।

OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 समर सेल के दौरान 57,999 रुपये में मिलेगा।
  • OnePlus 15 समर सेल के दौरान 73,999 रुपये में मिल जाएगा।
  • OnePlus Pad Lite समर सेल के दौरान 14,999 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

OnePlus गर्मियों के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त मौका लेकर आ रहा है। जी हां OnePlus Summer Sale भारत में 8 मई को रात 12 बजे से शुरू हो रही है। समर सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स आदि पर छूट मिल रही है। ग्राहक वनप्लस की आधिकारिक साइट, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट पर खरीदारी कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी के ऑडियो प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा और ब्लिंकइट पर उपलब्ध होंगे। आइए वनप्लस समर सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

OnePlus 13
OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये है, जिस पर 7,000 रुपये की कीमत में कटौती हो रही है। इसके अलावा 5,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 57,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus 13R
OnePlus 13R की एमआरपी 42,999 रुपये है। इस फोन पर 3,000 रुपये की कीमत में कटौती हो रही है और 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus 13s
OnePlus 13s की कीमत 54,999 रुपये है। सेल के दौरान 5,000 रुपये की कीमत में कटौती और 3,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus 15
OnePlus 15 की कीमत 77,999 रुपये है। सेल के दौरान 4,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 73,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus 15R
OnePlus 15R की कीमत 54,999 रुपये है। सेल के दौरान 2,000 रुपये कीमत में कटौती हो रही है और 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 50,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus Nord 6
OnePlus Nord 6 की कीमत 38,999 रुपये है। सेल के दौरान 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 36,999 रुपये हो जाएगी।

लैपटॉप पर डिस्काउंट

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite की कीमत 17,999 रुपये है, जिस पर 1,000 रुपये की कीमत में कटौती हो रही है। इसके अलावा 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus Pad Go 2
OnePlus Pad Go 2 की कीमत 27,999 रुपये है। सेल में 1,000 रुपये की कीमत में कटौती हो रही है और 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus Pad 3
OnePlus Pad 3 की कीमत 49,999 रुपये है। समर सेल के दौरान 1,000 रुपये की कीमत में कटौती हो रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 48,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus Pad 4
OnePlus Pad 4 की कीमत 59,999 रुपये है। सेल के दौरान 5,000 रुपये बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 54,999 रुपये हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »