OnePlus 5 की भारत में यह होगी कीमत, लॉन्च से पहले लीक से खुलासा

वनप्लस 5 स्मार्टफोन भारत में 22 जून को लॉन्च होगा। और कंपनी धीरे-धीरे आने वाले वनप्लस 5 डिवाइस के बारे में जानकारी दे रही है। गुरुवार की रात, वनप्लस ने OnePlus 5 की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी की। इस तस्वीर से डिवाइस के रियर की झलक मिलती है। अब, ऑनलाइन एक नई लीक से भारत में OnePlus 5 की कीमत का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जून 2017 11:37 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च होने का खुलासा हुआ है
  • 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है
  • 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये हो सकती है
वनप्लस 5 स्मार्टफोन भारत में 22 जून को लॉन्च होगा। और कंपनी धीरे-धीरे आने वाले वनप्लस 5 डिवाइस के बारे में जानकारी दे रही है। गुरुवार की रात, वनप्लस ने OnePlus 5 की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी की। इस तस्वीर से डिवाइस के रियर की झलक मिलती है। अब, ऑनलाइन एक नई लीक से भारत में OnePlus 5 की कीमत का खुलासा हुआ है।

ट्रू टेक के सूत्रों की मानें तो, वनप्लस 5 की कीमत भारत में 32,999 रुपये से शुरू होगी। वनप्लस 5 को दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। और इस रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये होगी जबकि 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी। अगर ऐसा होता है, तो OnePlus 5 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

हाल ही में एक लीक में पता चला था कि यूरोप में वनप्लस 5 की कीमत 550 यूरो (करीब 39,990 रुपये) होगी। बता दें कि वनप्लस 5 को किफ़ायती दाम में अपने फ्लैगशिप स्तर के डिवाइस लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। और अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं तो कंपनी अपने मौज़ूदा ट्रेंड (किफ़ायती दाम में फ्लैगशिप फ़ीचर वाले फोन) से हटते हुए प्रीमियम कीमत वाली रेंज में पहुंच जाएगी।

याद दिला दें कि, वनप्लस 3टी स्मार्टफोन के 64 जीबी वेरिएंट को भारत में 29,999 रुपये जबकि 128 जीबी वेरिएंट को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हम आपको सलाह देंगे कि इन लीक हुई कीमतों पर पूरी तरह भरोसा ना करें और 22 जून तक इंतज़ार करें। वनप्लस 5 में एक डुअल कैमरा सेटअप, एक मेटल यूनिबॉडी और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.