• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 3टी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 3टी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 14 दिसंबर से होगी
  • 64 जीबी वेरिएंट 29,999 रुपये, 128 जीबी वेरिएंट 34,999 रुपये में मिलेगा
  • वनप्लस 3टी, वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
विज्ञापन
वनप्लस ने शुक्रवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 3टी लॉन्च कर दिया। कंपनी शुक्रवार को नई दिल्ली में एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया। वनप्लस 3टी के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये जबकि 128 जीबी वेरिएंट 34,999 रुपये है। यह फोन 14 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। वनप्लस 3टी को भारत में ही बनाए जाने की जानकारी भी कंपनी ने दी।

याद दिला दें, वनप्लस 3टी को पिछले महीने पहली बार लॉन्च किया था। और अब तक इस फोन को अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में उपलब्ध कराया गया है। इन बाजारों में इस फोन को ओरिजिनल वनप्लस 3 (रिव्यू) से रिप्लेस कर दिया गया है।

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में फर्क की बात करें तो नए स्मार्टफोन में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। नया फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है जबकि वनप्लस 3 सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है।

बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि वनप्लस 3 में सोनी आईएमएक्स179 के साथ 1.4 माइक्रोन पिक्सल का 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जबकि वनप्लस 3 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

इन दोनों स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। वनप्लस 3टी में भी एल्युमिनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भीहै। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  5. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  6. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  7. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  8. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  9. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  10. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »