वनप्लस 4 में होगा स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर, अगले साल हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 नवंबर 2016 15:10 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 4 को अगले साल जून-जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर होने की उम्मीद है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
वनप्लस फिलहाल वनप्लस 3 की कामयाबी का जश्न मना रही है। लेकिन लगता है कि कंपनी ने अगले साल आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। एक ताजा लीक से संकेत मिले हैं कि वनप्लस 4 में स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर होगा। बता दें कि स्नैपड्रैगन 830 को अभी जारी नहीं किया गया है। यह स्मार्टफोन जून या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।

वीबो पर वनप्लस 4 स्मार्टफोन के लॉन्च का जो समय लीक हुआ है, कंपनी आमतौर पर उसी समय फ्लैगशिप फोन का ऐलान करती है। गौर करने वाली बात है कि वनप्ल 3 को इस साल जून में पेश किया गया था। स्नैपड्रैगन 830 चिपसेट को अभी तक क्वालकॉम ने आधिकारिक तौर पर रिलीज़ नहीं किया है लेकिन पिछले महीने सैमसंग ने इसके आने का खुलासा कर दिया था। इस चिप में एक ऑक्टा-कोर सेटअप होगा। और यह 4के डिस्प्ले रिज़़ॉल्यूशन होगा व इसमें 8 जीबी तक रैम होगा। आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस8, ट्यूरिंग फोन और माइक्रोसॉफ्ट के सर्फेस स्मार्टफोन में इस नए स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
Advertisement

इसके अलावा, वनप्लस 4 में 6 जीबी रैम दिया जा सकता है और प्रोसेसर के 3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। याद दिला दें, वनप्लस 3 में 3000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

क्वालकॉम का बाजार में उपलब्ध अभी लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 821 है। वनप्लस इस प्रोसेसर के साथ दिसंबर में एक अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ओक्सीजनओएस पर चलने की ख़बरें हैं। इस फोन में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में ऑप्टिक ओलेड डिस्प्ले की जगह एलसीडी पैनल दिया जा सकता है। इस फोन को 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.