12 जीबी और 18 जीबी रैम के साथ आएंगे ट्यूरिंग फोन के ये हैंडसेट

12 जीबी और 18 जीबी रैम के साथ आएंगे ट्यूरिंग फोन के ये हैंडसेट
विज्ञापन
कभी नहीं टूटने और कभी हैक ना होने वाला स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ट्यूरिंग फोन ने दो नए स्मार्टफोन के बारे में बताया है। इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बेहद ही चौंकाने वाले हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन इतने शानदार हैं कि इन्हें अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन कहना गलत नहीं होगा। हालांकि, यह दावा हकीकत में तभी तब्दील होगा जब यह फोन आम यूज़र तक पहुंचेगा। इन दोनों स्मार्टफोन को ट्यूरिंग फोन कडेंज़ा और ट्यूरिंग मोनोलिथ चाकोन के नाम से जाना जाएगा। इन्हें क्रमशः 2017 और 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि लंबे इंतज़ार के बाद ट्यूरिंग रोबोटिक्स इंडस्ट्रीज ने हाल ही में अपने पहले फ्लैगशिप ट्यूरिंग फोन को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया था।

अब ट्यूरिंग फोन कडेंज़ा के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालिए। इसमें दो स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर (अभी तक लॉन्च नहीं किया गया) होंगे। यह 12 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। अगर इन स्पेसिफिकेशन ने आपको नहीं चौंकाया तो अब ट्यूरिंग मोनोलिथ चाकोन के फ़ीचर पर नज़र डालिए। यह तीन स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर, 18 जीबी रैम और 786 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।  क्वालकॉम के द्वारा स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर को अब तक रिलीज नहीं किया गया है, ऐसे में किसी थर्ड-पार्टी कंपनी द्वारा एक साथ तीन प्रोसेसर को इंटिग्रेट करने की संभावना बेहद कम लगती है।
 
Turing_Monolith_Chaconne

क्या इन दोनों स्मार्टफोन कभी मार्केट में आएंगे, ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। ट्यूरिंग फोन की डिलिवरी में हुई देरी के कारण ट्यूरिंग रोबोटिक्स इंडस्ट्रीज पहले से ही आलोचना झेल रही है। ऐसे में उस पर इन दोनों को निर्धारित समय पर रिलीज करने का दबाव होगा। ट्यूरिंग फोन को पिछले साल अगस्त महीने में पेश किया गया था। इसे दिसंबर महीने से उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद थी, लेकिन यह इस साल जुलाई महीने में ही संभव हो सका। इसके अलावा हैंडसेट में कई किस्म के बदलाव किए गए। वादे से उलट ब्लूटूथ ईयरफोन और वाटर-रेपेलेंट नैनो-कोटिंग नहीं मौजूद था। इसे सेलफिश ओएस के साथ उपलब्ध कराया गया, जबकि यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित हैक नहीं किया जा सकने वाले ऐमैथ यूआई का वादा किया गया था।

ट्यूरिंग फोन कडेंज़ा में 5.8 इंच का क्यूएचडी (1440 x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। 512 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को 256 जीबी तक के दो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 60 मेगापिक्सल का आईमैक्स 6के क्वाड रियर कैमरे के साथ 20 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप होगा। इसमें 100 वॉट हाअर की बैटरी होगी। और चार सिम स्लॉट से लैस होगा। ट्यूरिंग फोन कडेंज़ाअभी तक पेश नहीं किए गए सोर्डफिश ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जो सेलफिश ओएस पर आधारित है।

अगर आपको इन स्पेसिफिकेशन ने नहीं चौंकाया तो 2018 में रिलीज होने वाला ट्यूरिंग मोनोलिथ चाकोन ऐसा करने में ज़रूर कामयाब होगा। इस फैबलेट में 6.4 इंच का 4के (3840x2160 पिक्सल) डिस्प्ले, 768 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 120 वॉट  हाउर की बैटरी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »