वनप्लस 3 फोन बंद नहीं हो रहा, कंपनी ने दी जानकारी

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 नवंबर 2016 11:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने हाल ही में वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च किया
  • वनप्लस 3टी लॉन्च के बाद से वनप्लस 3 को बंद किए जाने की ख़बरें आ रही थीं
  • वनप्लस 3 भारत में 27,999 रुपये में मिलता है
वनप्लस ने दो दिन पहले ही ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर फ्रंट कैमरे वाले वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। गौर करने वाली बात है कि अमेरिकी मार्केट में इस हैंडसेट का शुरुआती वेरिएंट वनप्लस 3 अक्सर ही आउट ऑफ स्टॉक रहा है। नए फोन लॉन्च किए जाने के बाद से कयास लगाए जाने लगे कि कंपनी अब वनप्लस 3 को नहीं बनाएगी। हालांकि, वनप्लस ने इन कयासों को अफवाह करार देते हुए बताया कि वह वनप्लस 3 के स्टॉक को बढ़ाने की कोशिश करेगी।

वनप्लस 3 की बिक्री ज़ारी रहेगी। इसके अलावा कंपनी ने और भी कुछ कहने से इनकार किया है। नए स्टॉक कब तक उपलब्ध कराए जाएंगे? क्या वनप्लस 3 की कीमत में कटौती होगी? इन सारे सवालों का जवाब तो फिलहाल कंपनी की चुप्पी ही है। याद दिला दें कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन अमेरिका में 399 डॉलर और भारत में 27,999 रुपये में मिलता है। भारत में ग्रेफाइट और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट अमेज़न इंडिया की साइट पर बिक रहे हैं।

(पढ़ें: वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 के बीच क्या हैं अंतर?)

वनप्लस 3टी के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। वनप्लस 3टी का 64 जीबी वेरिएंट 439 डॉलर (करीब 29,800 रुपये) और 128 जीबी मॉडल 479 डॉलर (करीब 32,500 रुपये) में मिलेगा। अमेरिका में इस स्मार्टफोन को 22 नवंबर से और यूरोप में 26 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में फर्क की बात करें तो नए स्मार्टफोन में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। नया फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है जबकि वनप्लस 3 सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है।
Advertisement

बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि वनप्लस 3 में सोनी आईएमएक्स179 के साथ 1.4 माइक्रोन पिक्सल का 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जबकि वनप्लस 3 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। फिलहाल, कंपनी ने वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great design and build
  • Record-breaking performance
  • Decent battery life
  • Superb software
  • Fast and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Sub-par low-light photography
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.