वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 के बीच क्या हैं अंतर? जानें

वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 के बीच क्या हैं अंतर? जानें
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी की बिक्री नवंबर के अंत तक शुरू होगी
  • पुराने वेरिएंट की तुलना में वनप्लस 3टी में कई नए फ़ीचर दिए गए हैं
  • वनप्लस 3टी की कीमत करीब 30,000 रुपये से शुरू होगी
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन वनप्लस 3टी पेश किया। दिखने में तो वनप्लस 3टी पुराने वनप्लस 3 जैसा ही है, लेकिन फोन के अंदर बहुत सारे बदलाव किए गए हैं। नए वेरिएंट में नया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, ज़्यादा बेहतर फ्रंट कैमरा और 128 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा एक नया कलर वेरिएंट भी पेश किया गया है।

वनप्लस 3टी स्मार्टफोन में पिछले वेरिएंट की तुलना में कई अपग्रेड किए गए हैं, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाई है। अमेरिका में इसकी बिक्री 22 नवंबर और ब्रिटेन में 28 नवंबर से शुरू होगी। फिलहाल, कंपनी ने वनप्लस 3टी फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया है। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि वनप्लस 3टी स्मार्टफोन औ    र वनप्लस 3 में क्या अंतर हैं? तो आइए आपकी इस दुविधा को दूर कर दें।

(जानें: वनप्लस 3टी बनाम वनप्लस 3)

प्रोसेसर
दोनों ही स्मार्टफोन में सबसे बड़ा अंतर प्रोसेसर का है। याद दिला दें कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, एड्रेनो 530 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ आता है। वनप्लस 3टी में अपग्रेडेड क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ एड्रेनो 530 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिया गया है। नए स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के दो कोर 1.6 गीगाहर्ट्ज़ और दो कोर 2.35 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देंगे।

स्टोरेज
वनप्लस 3 की सबसे अहम कमी 64 जीबी की सीमित इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ग्राहकों को इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल पेश किया है। वनप्लस 3टी स्मार्टफोन के 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट बेचे जाएंगे। याद रहे कि वनप्लस 3 का सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है।
 
oneplus

कैमरा
वनप्लस 3टी में भी 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स298 सेंसर, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। यही कैमरा सेटअप वनप्लस 3 में भी है। कंपनी ने बदलाव सेल्फी कैमरा में किया है। 3टी वेरिएंट सैमसंग 3पी8एसपी सेंसर वाले 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा वनप्लस 3टी का फ्रंट कैमरा पीडीएएफ से लैस है।

बैटरी
वनप्लस 3 की 3000 एमएएच की बैटरी की तुलना में वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के दम पर वनप्सस 3टी 3600 एमएएच बैटरी वाले सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और 3450 एमएएच बैटरी वाले गूगल पिक्सल एक्सएल को चुनौती देगा। वनप्लस 3टी में डैश चार्जिंग के लिए सपोर्ट मौजूद है।

गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 3 को मार्केट में उतारे हुए अभी पांच महीने ही हुए हैं। इस बीच कंपनी ने नए वेरिएंट वनप्लस 3टी को लॉन्च कर दिया है। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि कंपनी दोनों फोन को अलग-अलग मार्केट में एक साथ कैसे बेचेगी।

अब बात कीमत की। वनप्लस 3टी का 64 जीबी वेरिएंट 439 डॉलर (करीब 29,800 रुपये) और 128 जीबी मॉडल 479 डॉलर (करीब 32,500 रुपये) में मिलेगा। याद रहे कि वनप्लस 3 के 64 जीबी मॉडल को 399 डॉलर में लॉन्च किया गया था।

वनप्लस 3टी स्मार्टफोन सॉफ्ट गोल्ड और नए गनमेटल कलर में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा कंपनी ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित नया ऑक्सीजन ओएस पेश करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great design and build
  • Record-breaking performance
  • Decent battery life
  • Superb software
  • Fast and accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • Sub-par low-light photography
  • No expandable storage
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Realme 16T 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, मिनटों में भरेगा टायर में हवा, जानें सबकुछ
  3. Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकता है 200MP कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! लिस्टिंग आई सामने
  4. OnePlus Nord 6 हो गया महंगा! 9000mAh बैटरी वाले फोन के लिए अब चुकाने होंगे इतने हजार ज्यादा
  5. Motorola का फ्लिप फोन हुआ 43 हजार से भी ज्यादा सस्ता, यहां गिरी जबरदस्त कीमत
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
  7. Xiaomi Clip ओपन ईयर ईयरबड्स लॉन्च, 38 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  8. Xiaomi Smart Band 10 Pro हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 2000 निट्स, HRV फीचर से लैस!
  9. Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  10. Vivo Y600 Turbo के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,020mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »