OnePlus 3T खरीदने वालों को होगा 1,500 रुपये का फ़ायदा

पिछले हफ्ते 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर करने के बाद, वनप्लस ने अब वनप्लस 3टी खरीदने पर एक नए ऑफर का ऐलान किया है। 12 जून को सुबह 07:59:59 से वनप्लस 3टी खरीने पर 1,499 रुपये की कीमत वाला एक मोबाइल कवर मुफ्त मिलेगा।

OnePlus 3T खरीदने वालों को होगा 1,500 रुपये का फ़ायदा
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी खरीदने पर कंपनी 1,499 रुपये का कवर मुफ्त दे रही है
  • यह ऑफर वनप्लस ऑनलाइन स्टोर से फोन खरीदने पर ही लागू होगा
  • वनप्लस के बेंगलूरू के रिटेल स्टोर पर भी सैंडस्टोन कवर मुफ्त मिल रहा है
विज्ञापन
वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। और ख़बरें हैं कि वनप्लस 5 फोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को कुछ बड़े बाज़ारों स्टॉक खत्म होने तक बेचने का ऐलान किया था। लेकिन कंपनी के बयान के मुताबिक, भारत में OnePlus 3T इस साल तक बिकता रहगा। वनप्लस 3टी स्मार्टफोन के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अब कंपनी लगातार नए ऑफर दे रही है।

पिछले हफ्ते 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर करने के बाद, वनप्लस ने अब वनप्लस 3टी खरीदने पर एक नए ऑफर का ऐलान किया है। 12 जून को सुबह 07:59:59 से वनप्लस 3टी खरीने पर 1,499 रुपये की कीमत वाला एक मोबाइल कवर मुफ्त मिलेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर से मोबाइल खरीदने पर ही लागू होगा। मोबाइल कवर तीन वैरायटी- सैंडस्टोन (899 रुपये), कार्बन (1,499 रुपये) और रोज़वुड (1,499 रुपये) में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, वनप्लस के बेंगलूरु स्थित ऑफलाइन रिटेल स्टोर से वनप्लस 3टी खरीदने पर ग्राहकों को सिर्फ एक सैंडस्टोन कवर हैंडसेट के साथ मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ज़्यादा ध्यान देना चाहती है। वनप्लस 3टी एक कामयाब स्मार्टफोन है और सात महीने पहले आए फोन का उत्पादन बंद करना एक बड़ा फैसला है।

आने वाले OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात करें तो, इस स्मार्टफोन को इसी महीने 15 जून को लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। और कंपनी ने भी पुष्टि  की है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा आगे की तरफ़ एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और कैमरे को डीएक्सओ की साझेदारी में विकसित किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 5, Oneplus 3t, Oneplus 3t offer
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »