OnePlus 3T स्मार्टफोन पर मिल रहा है 1,500 रुपये का कैशबैक

वनप्लस अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3टी पर छूट देने का ऐलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों को वनप्लस 3टी की खरीद पर फ़ायदा देने के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी की है। वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ वनप्लस 3टी खरीदने पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

OnePlus 3T स्मार्टफोन पर मिल रहा है 1,500 रुपये का कैशबैक
ख़ास बातें
  • वनप्लस ने वनप्लस 3टी के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी की है
  • एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है
  • ग्राहकों को 29 मई से 4 जून के बीच वनप्लस 3टी खरीदना होगा
विज्ञापन
वनप्लस अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3टी पर छूट देने का ऐलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों को वनप्लस 3टी की खरीद पर फ़ायदा देने के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी की है। वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ वनप्लस 3टी खरीदने पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। हाल ही में OnePlus 3T स्मार्टफोन के बंद होने पर वनप्लस इंडिया ने बयान दिया था कि भारत में अभी इस साल वनप्लस 3टी की बिक्री जारी रहेगी। कंपनी द्वारा इन्हीं गर्मियों में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 लॉन्च करने की ख़बरें हैं।

वनप्लस ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3टी पर यह ऑफर दिया है। एसबीआई कार्ड के साथ मिलने वाला 1,500 रुपये का कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को 29 मई से 4 जून के बीच वनप्लस 3टी खरीदना होगा। 1,500 रुपये का यह कैशबैक 31 अगस्त 2017 को क्रेडिट कार्ड होल्डर के अकाउंट में आ जाएगा। इस ऑफर का फ़ायदा एसबीआई कार्ड के साथ एक बार ट्रांज़ेक्शन करने पर ही मिलेगा। ईएमआई के साथ OnePlus 3T खरीदने पर भी इस ऑफर का फ़ायदा मिलेगा। OnePlus 3T के गनमेटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट पर यह ऑफर उपलब्ध है।

OnePlus 3T में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »