• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 3 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक, फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीर भी आई सामने

वनप्लस 3 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक, फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीर भी आई सामने

वनप्लस 3 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक, फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीर भी आई सामने
विज्ञापन
वनप्लस के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर खबरें सुर्खियों में हैं। कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 की मार्केटिंग में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लीक और खबरों में वनप्लस 3 के बारे में लगातार जानकारी सामने आ रही है। बेंचमार्क लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा पहले ही हो चुका है। अब एक बार फिर फोन के कैमरे और कैमरे को लेकर खुलासा हुआ है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन में 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच डिस्प्ले होगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल कैमरा और एनएफसी के साथ आएगा। इससे पहले आई खबरों में इस स्मार्टफोन के 5 या 5.2 इंच स्क्रीन में आने का दावा किया गया था। कुछ दिनों पहले ही ब्लास ने वनप्लस 3 की कथित तस्वीर भी पोस्ट की थी। ब्लास ने दावा किया कि वनप्लस 3 एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। वनप्लस 3 स्मार्टफोन में इवान ने 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी भी दी।

वनप्लस 3 को अगले महीने होने वाले वीआर इवेंट में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 पर चलेगा जिसके ऊपर ऑक्सीजेनॉस यूआई होगी। पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, वनप्लस में एंड्रॉयड एन प्रिव्यू बिल्ड की टेस्टिंग की जा रही है। संभावना है कि कंपनी लॉन्च के बाद जल्द ही वनप्लस 3 में एंड्रॉयड एन अपडेट जारी कर सकती है।

वहीं एक वीबो पोस्ट में वनप्लस के सीईओ लेयू जोहू ने वनप्लस 3 के फ्रंट कैमरे से ली गई एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को थोड़ी कम रोशनी में लिया गया है इसलिए इसे खराब तो नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा वाटरमार्क होने से ऐसा लगता है कि तस्वीर में शायद कुछ एडिटिंग भी की गई है। इस तस्वीर का रिजॉल्यूशन 2,448 x 3,264 पिक्सल है जिसे इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। इससे पहले लेयू ने कैमरे के रियर कैमरे से ली गई तस्वीर भी पोस्ट की थी।
 

कंपनी ने इसी हफ्ते वनप्लस 3 स्मार्टफोन को एक वर्चुअल स्पेस स्टेशन में लॉन्च करने की घोषणा की थी। वनपिलस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने सेपेस स्टेशन को 'द लूप' नाम दिया है। वनप्लस ने इसी बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें लूप वीआर हेडसेट को दिखाया गया है। वर्चुअल स्पेस स्टेशन लॉन्च कै दौरान यूजर को इस हेडसेट की जरूरत होगी।

इसके अलावा पिछली ख़बरों में वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इससे पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 के शुरुआती वेरिएंट (4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus Smartphone, Oneplus 3 Leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »