• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 3 की नई तस्वीर लीक, एमोलेड डिस्प्ले व 3000 एमएएच बैटरी होने का दावा

वनप्लस 3 की नई तस्वीर लीक, एमोलेड डिस्प्ले व 3000 एमएएच बैटरी होने का दावा

वनप्लस 3 की नई तस्वीर लीक, एमोलेड डिस्प्ले व 3000 एमएएच बैटरी होने का दावा
विज्ञापन
वनप्लस के आने वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। नए वनप्लस 3 फोन के रिटेल बॉक्स से लेकर हैंडसेट तक की कथित तस्वीरें सार्वजनिक हो चुकी हैं। फोन के कई स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो चुका है। अब इस स्मार्टफोन की बैटरी व डिस्प्ले को लेकर नई जानकरी सामने आई है। इसके साथ ही एक नई तस्वीर भी लीक हुई है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने मंगलवार को कथित वनप्लस 3 स्मार्टफोन की तस्वीर पोस्ट की।  ब्लास ने दावा किया कि वनप्लस 3 एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। वनप्लस 3 स्मार्टफोन में इवान ने 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी भी दी। नई तस्वीर में वनप्लस 3 को करीब से देखा जा सकता है। रियर कवर पर सैंडटो टेक्चरयुक्त कवर की जगह अब मेटल यूनिबॉडी डिजाइन ने ले ली है। कैमरे की संरचना पूरी तरह बदल गई है। कैमरा अभी भी रियर पर बीचोंबीच है लेकिन स्क्वायर शेप वाला लेंस फ्लैश के साथ नीचे की तरफ है जबकि वनप्लस 2 में यह कैमरा लेंस के साथ ऊपर दिया गया था।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले वनप्लस के 'डैश चार्ड टेक्नोलॉजी' के साथ आने की खबर आई थी। इस तकनीक के क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 स्टैंडर्ड से तेज होने की खबरें हैं।

इससे पहले वनप्लस 3 के निचले व अगले हिस्से की तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया था। इस तस्वीर में नया वनप्लस स्मार्टफोन काफी हद तक वनप्लस 2 स्मार्टफोन जैसा ही लग रहा है। इसके अलावा फोन में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि फोन में सैंडटोन फिनिश खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा नए स्मार्टफोन में पहले की तरह ही एक होम फिजिकल बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इसके अलावा पिछली ख़बरों में वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इससे पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 के शुरुआती वेरिएंट (4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी।

ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus Mobile, Oneplus 3 Smartphone, Oneplus 3 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »