OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा

OnePlus 16T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M हो सकता है। इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए OnePlus 15T की यह जगह ले सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है

OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा

Photo Credit: OnePlus

इस वर्ष मार्च में चीन में OnePlus 15T को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • OnePlus 16T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए OnePlus 15T की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की OnePlus 16T को लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। OnePlus 16T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M हो सकता है। इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए OnePlus 15T की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि इंटरनेशनल मार्केट में Oppo के एक नए कॉम्पैक्ट और 'वाइड स्लैब' स्मार्टफोन को OnePlus 16T के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। OnePlus 16T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। OnePlus 15T के रियर कैमरा सेटअप में डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा हैं। OnePlus 16T में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 7,000 mAh या इससे अधिक हो सकती है। इसमें 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

OnePlus 15T में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के सााथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस में सुधार के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन 'Wind Chaser Gaming' केर्नेल है। OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus 15T की 7,500 mAh Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »