OnePlus 15 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 

OnePlus 15 की 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग और 10 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 19:20 IST
ख़ास बातें
  • इस सप्ताह की शुरुआत में OnePlus 15 को चीन में पेश किया गया था
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी दी गई है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में OnePlus 15 को चीन में पेश किया गया था। 

OnePlus ने बुधवार को बताया कि इस स्मार्टफोन को 13 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने देश में लॉन्च होने वाले इसके वेरिएंट के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट से OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की जानकारी मिली है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट OnePlus के DetailMax इंजन के साथ होगी। 

Advertisement

चीन में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में अलग कैमरा मॉड्यूल डिजाइन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। BOE का यह Flexible Oriental OLED डिस्प्ले 330 Hz के टच सैंपलिंग रेट के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU दिया गया है। OnePlus 15 में 16 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग पर फोकस किया गया है, जिसके लिए इसमें Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम है। कंपनी ने बताया है कि इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps सपोर्ट मिलेगा। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ f/1.8 अपार्चर और 3.5 x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus 15 की 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग और  10 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 161.42 x 76.67 x 8.10 mm और भार लगभग 211 ग्राम का है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.