OnePlus 15 में मिलेगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, Amazon के जरिए होगी बिक्री

भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 15 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा

OnePlus 15 में मिलेगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, Amazon के जरिए होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन में OLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है

विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। चीन में पेश किए जाने वाले OnePlus 15 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। भारत में लॉन्च होने वाले इसके वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon पर OnePlus 15 के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। देश में OnePlus की वेबसाइट पर घोषणा की गई है 29 अक्टूबर को कंपनी किसी विशेष प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन को 27 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 15 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा। हालांकि, कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। एमेजॉन पर OnePlus 15 की माइक्रोसाइट से देश में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में OLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। OnePlus 15 को तीन कलर्स - Dune, Mist Purple और Absolute Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने OnePlus 15 के प्राइस का खुलासा किया था। भारत में इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट का प्राइस 70,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच हो सकता है। OnePlus 15 में फोटोज की बेहतर कलर एक्युरेसी और क्लैरिटी  के लिए Oppo का LUMO Condensed Light Imaging सिस्टम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा होगा। यह 4K 120 fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ होगा। 

OnePlus ने बताया है कि इसमें एक नए मास्टर मोड से यूजर्स कलर टोन्स को फाइन ट्यून कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन में गेमिंग और एफिशिएंसी में सुधार के लिए नई टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसमें मजबूत कनेक्टिविटी के लिए G2 गेमिंग नेटवर्क चिप मिलेगा। इसके अलावा एरोजेल इंसुलेशन के लिए नया 'Glacier' कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »