OnePlus 15 में होगी BOE की एडवांस डिस्प्ले, जानें और क्या होगा खास

OnePlus बाजार में जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लेकर आ रहा है।

OnePlus 15 में होगी BOE की एडवांस डिस्प्ले, जानें और क्या होगा खास

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • वनप्लस 15 में BOE के लेटेस्ट ओरिएंटल X3 पैनल का उपयोग किया जाएगा।
  • OnePlus 15 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus 15 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन

OnePlus बाजार में जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लेकर आ रहा है। लॉन्च से पहले कई लीक से पता चला है इसकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कुछ बड़ा बदलाव हो रहा है। यह फोन इस साल अक्टूबर में चीनी बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ ही एक नया किफायती स्मार्टफोन Ace 6 भी दस्तक देगा। कंपनी इसके अलावा एक नया टर्बो फोन भी इसमें शामिल कर सकती है। आइए वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन OnePlus 15 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 Price (Expected)

अभी तक ग्लोबल स्तर पर वनप्लस 15 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। वर्तमान में वनप्लस 13 कंपनी की आधिकारिक साइट पर 69,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसे में वनप्लस इससे बहुत ज्यादा कीमत नहीं रखेगा। लेटेस्ट BOE डिस्प्ले, एडवांस हार्डवेयर और बड़ी बैटरी के साथ वनप्लस 15 इस साल के सबसे आकर्षक एंड्रॉइड फ्लैगशिप फोन में से एक हो सकता है।

OnePlus 15  Specifications (Expected)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, वनप्लस 15 में BOE के लेटेस्ट ओरिएंटल X3 पैनल का उपयोग किया जाएगा। आपको बता दें कि बीते साल के वनप्लस 13 में BOE की X2 स्क्रीन के साथ शुरुआत हुई थी, जिसे डिस्प्लेमेट की टॉप A++ रेटिंग मिली थी। वहीं अब X3 इससे और भी बेहतर होगा। BOE कथित तौर पर फोन के लॉन्च से पहले डिस्प्ले को पेश करने का प्लान कर रही है। आपको बता दें कि इसी प्रकार OnePlus 13 के लॉन्च के पहले X2 डिस्प्ले को पेश किया गया था।

अन्य लीक के अनुसार, वनप्लस 15 में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा जो कि वनप्लस 13 के 120Hz रिफ्रेश रेट से काफी तेज है। हालांकि, इस साल इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2K से घटकर 1.5K हो जाएगा। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। आगामी फोन में 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। डिजाइन में भी पहले के मुकाबले कुछ बदलाव होने की उम्मीद है जो कि मौजूदा फोन से बेहतर रहेगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »