OnePlus 13 Mini/13T लीक से स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 को देगा टक्कर

OnePlus कथित तौर पर एक नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

OnePlus 13 Mini/13T लीक से स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 को देगा टक्कर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर एक नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • OnePlus 13 Mini/13T जल्द ही कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • OnePlus 13 Mini अपनी कीमत के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में है।
विज्ञापन
OnePlus कथित तौर पर एक नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो बाजार में Apple iPhone 16, Samsung Galaxy S25 और यहां तक ​​कि कुछ चीनी फोन को भी टक्कर देगा। आधिकारिक घोषणा से पहले एक नई लीक ने आगामी OnePlus 13 Mini/13T के बारे में कुछ जानकारी प्रदान की है। आइए वOnePlus 13 Mini/13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 Mini/13T Specifications


जाने-माने टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी साझा की है। उनका मानना ​​है कि OnePlus 13 Mini/13T जल्द ही कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इसके छोटे फॉर्म फैक्टर के बावजूद फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी कैपेसिटी होने की उम्मीद है, जो पिछली रिपोर्ट के अनुरूप भी है। अगर यह सच है तो यह Galaxy S25 जैसे मॉडल को कड़ी टक्कर देगा, जिसमें सिर्फ 4,000mAh की बैटरी है।

OnePlus 13 Mini अपनी कीमत के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में है। टिपस्टर का दावा है कि आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मार्केट में सबसे सस्ते Snapdragon 8 Elite बेस्ड स्मार्टफोन में से एक होगा। इसलिए यह कीमत के मामले में Xiaomi 15 जैसे अन्य छोटे फ्लैगशिप को पीछे छोड़ सकता है। OnePlus 13T को कीमत में किफायती बनाने के लिए ब्रांड कुछ कटौती करने का प्लान बना रहा है।

इनमें से एक आगामी Galaxy S25 Edge की तरह रियर पर सिर्फ दो कैमरे का डाउनग्रेड हो सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की कमी हो सकती है। OnePlus 13 को अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन नए कॉम्पैक्ट फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »