OnePlus 12R होगा OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड वर्जन, 23 जनवरी को लॉन्च

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच AMOLED स्क्रीन और 5,500 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी गई है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2024 21:31 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लाइव हो गया है
  • OnePlus 12R के साथ कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 12 को भी लॉन्च किया जाएगा
  • गेमिंग पर फोकस वाले OnePlus 12R का प्राइस OnePlus 12 से कम हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर के साथ हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus के OnePlus 12R को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लाइव हो गया है। इसे चीन में इस सप्ताह लॉन्च किए गए OnePlus Ace 3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। 

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच AMOLED स्क्रीन और 5,500 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी गई है। OnePlus 12R के साथ कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 12 को भी लॉन्च किया जाएगा। एमेजॉन पर OnePlus 12R के लैंडिंग पेज पर मौजूद इमेज में यह स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर और OIS सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स को कंपनी के 23 जनवरी को होने वाले कंपनी के इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में भारत में इनकी प्राइसिंग की भी जानकारी दी जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर इस सीरीज के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस इवेंट को सब्सक्राइब करने वाले कस्टमर्स को OnePlus 12 और OnePlus 12R को मुफ्त हासिल करने का मौका भी मिलेगा। कंपनी ने OnePlus 12 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। हालांकि, OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। 

गेमिंग पर फोकस वाले OnePlus 12R का प्राइस OnePlus 12 से कम हो सकता है। चीन में उपलब्ध कराए गए OnePlus 12 में क्वालकॉम का 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है। इसका 6.82 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz तक रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत और उत्तर अमेरिका में इस स्मार्टफोन ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में यह जानकारी कंपनी के प्रेसिडेंट और COO, Kinder Liu ने दी थी। Kinder ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X बताया था कि इस स्मार्टफोन ने भारत और उत्तर अमेरिका में एक दिन की सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.