13000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 12R, जानें कितना होगा फायदा

अगर आप OnePlus 12R को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

13000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 12R, जानें कितना होगा फायदा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12R में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 12R में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
अगर आप OnePlus 12R को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ पा सकते हैं। OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर है। आइए OnePlus 12R पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12R Price & Offers


OnePlus 12R का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 29,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन जुलाई, 2024 में 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिससे 13,000 रुपये खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर के मामले में 27,350 रुपये छूट मिल सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले स्मार्टफोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus 12R Specifications


OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2780x1264 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 1 पर काम करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 256GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के मामले में फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, एनएफसी और एक आईपी65-रेटेड चेसिस शामिल हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • कमियां
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2780x1264 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  4. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  5. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  8. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  9. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  10. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »