OnePlus 12R को Snapdragon 8 Gen 2 SoC, 5,500mAh बैटरी के साथ लाने की तैयारी 

OnePlus 12R में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2023 19:46 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर और स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने इस वर्ष फरवरी में OnePlus 11R 5G को लॉन्च किया है। कंपनी ने जल्द ही इसका अगला वर्जन OnePlus 12R पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। इसमें 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट के साथ होने की संभावना है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने X (पहले Twitter) पर OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस का संकेत दिया है। उनका दावा है कि इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। यह OnePlus Ace 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। OnePlus 11R 5G को चीन में OnePlus Ace 2 के तौर पर लॉन्च किया गया था। OnePlus 12R में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होने की संभावना है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर और स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। OnePlus की अपने आगामी डिवाइसेज में सिर्फ Qualcomm Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल करने की योजना है। OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और OnePlus 12R और Nord 4 में Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिए जा सकते हैं। 

हाल ही में चाइनीज टिप्सटर  Digital Chat Station ने  Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि OnePlus की नए डिवाइसेज में सिर्फ Qualcomm Snapdragon चिपसेट इस्तेमाल करने की तैयारी है। OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। OnePlus अपने स्मार्टफोन्स में MediaTek के बजाय Snapdragon चिपसेट्स का अधिक इस्तेमाल करती रही है। कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स OnePlus 11 और Ace 2 में Snapdragon के चिपसेट थे। हालांकि, कंपनी के Nord 3 और Ace 2V के साथ ही टैबलेट OnePlus Pad में MediaTek के चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  3. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  3. नामी स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर किया मुकदमा! चौंका देगी वजह
  4. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, यहां हुई ऑफर की बारिश
  6. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  7. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  9. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  10. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.