• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नामी स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर किया मुकदमा! चौंका देगी वजह

नामी स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर किया मुकदमा! चौंका देगी वजह

Motorola ने कथित तौर पर 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स पर मुकदमा दायर किया है।

नामी स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर किया मुकदमा! चौंका देगी वजह

Photo Credit: IBA

स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस किया है।

ख़ास बातें
  • ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर कथित रूप से मुकदमा किया है
  • कंटेंट क्रिएटर्स ने कथित तौर पर कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश की
  • प्रोडक्ट्स के बारे में झूठे या मानहानिकारक कंटेंट पोस्ट करने का आरोप
विज्ञापन

भारत में टेक दुनिया में एक नया ही मामला देखने को मिला है। एक नामी स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर कथित रूप से मुकदमा दायर किया है जिसमें कई सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर भी शामिल हैं। यह ब्रांड भारत में एक बड़ी स्मार्टफोन कंपनी के रूप में मौजूद है। खबर है कि कंटेंट क्रिएटर्स ने कथित तौर पर कंपनी की छवि खराब करने वाले मीडिया पोस्ट डाले हैं। कंपनी ने इसके चलते कानून का सहारा लिया है और कंटेंट क्रिएटर्स को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Motorola ने कथित तौर पर 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स पर मुकदमा दायर किया है। टिप्स्टर योगेश बरार की पोस्ट के अनुसार, स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ यह मुकदमा दायर किया है। हालांकि यहां पर किसी ब्रांड का खुले तौर पर नाम नहीं लिया गया है, लेकिन पोस्ट पर आए यूजर कमेंट्स को देखें तो यह बात मोटोरोला के लिए निकल कर सामने आई है। वहीं, TecCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकदमा बेंगलुरू की कोर्ट में दायर किया गया है। X, YouTube, और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स का नाम इसमें जुड़ा है। दर्जनों कंटेंट क्रिएटर्स का नाम यहां पर शामिल किया गया है। यह याचिका कंटेंट को हटाने के साथ-साथ कंपनी के डिवाइसेज से संबंधित झूठे या मानहानिकारक कंटेंट पर व्यापक प्रतिबंध लगाने को लेकर की गई है। 

60 पेज की फाइलिंग का जिक्र इसमें किया गया है। मोटोरोला ने कहा है कि प्रतिवादियों द्वारा उसके प्रोडक्ट्स के बारे में झूठे या मानहानिकारक कंटेंट को स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाए। इसमें रीव्यू, वीडियो, कमेंट्स और बहिष्कार कैंपेन शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें प्रकाशित करने से रोकने का स्थायी समाधान मांगा है। 

शिकायत में विभिन्न प्लेटफॉर्म के सैकड़ों पोस्ट शामिल किए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो भी शामिल हैं जिसमें डिवाइसेज पर आग पकड़ने के आरोप भी लगाए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे रिव्यू वीडियो को भी टारगेट किया गया है जिसमें कंपनी के प्रोडक्ट्स को खराब बताया गया है। कंपनी का कहना है कि ये रीव्यू झूठे हैं और कंपनी की छवि को खराब करते हैं। 

क्रिएटर्स में से दो ने अपना नाम न बताए जाने की शर्त पर कहा कि उन्हें मामले का पता तब चला जब उनके पास केस के संबंध में ईमेल प्राप्त हुआ जो कि X की सपोर्ट टीम की तरफ से था। क्रिएटर्स से कहा गया कि वे इस मामले में पारदर्शिता लाएं, इसके संबंध में कानूनी सलाह लें, मुकदमा लड़ें, या फिर कंटेंट को हटाएं! भारत में यह अपनी तरह का पहला मामला है। जल्द ही इस संबंध में और अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है। लेटेस्ट टेक वर्ल्ड अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 को फॉलो करें। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9 Ultra हो रहा 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  3. नामी स्मार्टफोन ब्रांड ने 300 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स पर किया मुकदमा! चौंका देगी वजह
  4. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, यहां हुई ऑफर की बारिश
  6. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  7. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  9. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  10. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »