OnePlus 12, OnePlus 12R का अगले महीने इंटरनेशनल लॉन्च, लाइव हुई माइक्रोसाइट

OnePlus 12 को 5 दिसंबर को चीन में पेश किया गया था। इसे भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में अगले वर्ष 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2023 16:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के लॉन्च इवेंट में OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा
  • कंपनी ने OnePlus 12 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है
  • यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है

कंपनी ने OnePlus 12 को 5 दिसंबर को चीन में पेश किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने OnePlus 12 सीरीज के इंटरनेशनल लॉन्च की तिथि की जानकारी दी है। OnePlus 12 को 5 दिसंबर को चीन में पेश किया गया था। इसे भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में अगले वर्ष 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus के लॉन्च इवेंट में OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा। 

OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक टीजर में इन स्मार्टफोन को अगले वर्ष 23 जनवरी को होने वाले कंपनी के लॉन्च इवेंट में पेश करने की पुष्टि की है। इस इवेंट में भारत में इनकी प्राइसिंग की भी जानकारी दी जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर इस सीरीज के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस इवेंट को सब्सक्राइब करने वाले कस्टमर्स को OnePlus 12 और OnePlus 12R को मुफ्त हासिल करने का मौका भी मिलेगा। कंपनी ने OnePlus 12 के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। हालांकि, OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया ता कि यह स्मार्टफोन चीन में जल्द लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 3 का इंटरनेशनल मार्केट्स में रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है।  

हाल ही में OnePlus के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Alexander Vanderhaeghe ने भी बताया था कि OnePlus 12 को 23 जनवरी को यूरोप और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही गेमिंग पर फोकस वाले OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा। यह OnePlus 11R की जगह लेगा। इसका प्राइस OnePlus 12 से कम हो सकता है। चीन में उपलब्ध कराए गए OnePlus 12 में क्वालकॉम का 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है। इसका 6.82 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में Sony LYT-808 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। OnePlus 12 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open लॉन्च हुआ था। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.