OnePlus 12 और OnePlus 12R का भारत में लॉन्च, 39,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

OnePlus 12R में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 20:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है
  • यह स्मार्टफोन Flowy Emerald और Silky Black कलर्स में उपलब्ध है
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच 1.5K LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है

इस स्मार्टफोन को चीन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus ने मंगलवार को भारत में OnePlus 12 को लॉन्च किया। यह Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर के साथ दिया गया है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। इसके साथ ही कंपनी ने OnePlus 12R को भी लॉन्च किया है। यह OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड वर्जन है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 है। 

OnePlus 12 के 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 69,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Flowy Emerald और Silky Black कलर्स में उपलब्ध है। OnePlus 12R के 8 GB+128 GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और 16 GB + 256 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये है। इसे Cool Blue और Iron Gray कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच क्वाड HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) की LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Hasselblad की ओर से ट्यून्ड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 16 GB का LPDDR5x RAM है। OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का कैमरा Sony IMX890 सेंसर और f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का  साइज 163.3 x 75.3 x 8.8 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  2. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  3. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  5. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  6. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  7. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  8. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.