OnePlus के आगामी इवेंट में लॉन्च हो सकता OnePlus 11! जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

OnePlus 11 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 CPU दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

OnePlus के आगामी इवेंट में लॉन्च हो सकता OnePlus 11! जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

Photo Credit: Onleaks

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है।
  • OnePlus 11 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 CPU दिया जा सकता है।
  • OnePlus 11 में 5,000mAh की बैटरी है जो 100W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
OnePlus ने अपनी नौवीं एनिवर्सरी पर 17 दिसंबर को चीन में एक कॉन्फ्रेंस करने वाली है। कंपनी ने अभी तक साफ तौर पर नहीं बताया है कि इस इवेंट पर क्या कुछ खास हो सकता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस इवेंट के दिन अपना नया फोन लेकर आ सकती है।

वहीं कई लोगों ने यह अनुमान लगाया है कि इस इवेंट में कंपनी OnePlus 11 को लेकर आ सकती है। हालांकि, OnePlus ने अभी तक ऑफिशियल तौर इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जबकि कंपनी आमतौर पर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले काफी प्रमोशन करता है। ऐसे में संभावना बहुत कम हो जाती है कि कंपनी OnePlus 11 को इवेंट में ऐसे लॉन्च करेगी।

हालांकि ऐसा हो सकता है कि कंपनी मौजूदा स्मार्टफोन का एक स्पेशल वर्जन लेकर सकती है, जिसमें सबसे अधिक संभावना OnePlus 10 Pro की है। हालांकि, यह कहना भी जल्दबाजी ही होगी और असली जानकारी तो इवेंट वाले दिन पता चलेगी कि कंपनी क्या लेकर आ सकती है। अगर OnePlus वास्तव में 17 दिसंबर को OnePlus 11 को लॉन्च करता है। तो यहां हम आपको इस फोन के अनुमानित स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।
 

OnePlus 11 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2K और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो OnePlus 11 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस, 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लैंस और 50MP सोनी IMX890 सेंसर मिल सकता है।

OnePlus 11 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 CPU दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »