• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11 के लॉन्च से पहले ऑफिशिअल रेंडर्स लीक, शानदार डिजाइन देख नहीं हटेगी नजर

OnePlus 11 के लॉन्च से पहले ऑफिशिअल रेंडर्स लीक, शानदार डिजाइन देख नहीं हटेगी नजर

फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।

OnePlus 11 के लॉन्च से पहले ऑफिशिअल रेंडर्स लीक, शानदार डिजाइन देख नहीं हटेगी नजर

OnePlus 11 इस वक्त कंपनी का सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसका शानदार डिजाइन लीक हुआ है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 सीरीज को लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में जबरदस्त शोर है
  • कंपनी दो कलर वेरिएंट्स- फॉरेस्ट एमराल्ड और वोल्केनिक ब्लैक ला सकती है
  • सीरीज में पुराने मॉडल्स की तुलना में डिजाइन में कई बदलाव
विज्ञापन
OnePlus 11 इस वक्त कंपनी का सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। चूंकि OnePlus साल में एक फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करती आ रही है, इसलिए इसके स्मार्टफोन्स को लेकर एक हाइप कई महीने पहले शुरू हो जाती है। लेकिन OnePlus 11 सीरीज इस मामले में कहीं आगे निकल गई है। इस सीरीज के साथ कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन फैमिली में नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। आए दिन सीरीज के बारे में लीक्स सामने आ रहे हैं। अब इसके ऑफिशिअल रेंडर्स भी लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं और इसमें फोन का शानदार डिजाइन देखा जा सकता है। 
 

OnePlus 11 के ऑफिशिअल रेंडर्स लीक

OnePlus 11 सीरीज को लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में जबरदस्त शोर है। हाल ही में इसके ऑफिशिअल रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं जिसमें फोन के कलर वेरिएंट्स, रियर पैनल डिजाइन, कैमरा मॉड्यूल और कई तरह की अन्य डिटेल्स भी पता चलती हैं। टिप्स्टर OnLeaks ने गैजेट गैंग के साथ मिलकर OnePlus 11 सीरीज के ऑफिशिअल रेंडर्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोन को कंपनी दो कलर वेरिएंट्स फॉरेस्ट एमराल्ड और वोल्केनिक ब्लैक में पेश करने वाली है। हालांकि सीरीज के लिए कंपनी ने इस बार किसी अलग रंग को नहीं चुना है। लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि कंपनी क्षेत्र के आधार पर फोन के कलर वेरिएंट्स पेश कर सकती है जिसमें पांडा व्हाइट भी शामिल हो सकता है। 
 

OnePlus 11 का डिजाइन, कलर्स

OnePlus 11 सीरीज में पुराने मॉडल्स की तुलना में डिजाइन में कई बदलाव यूजर्स को देखने को मिलेंगे। OnePlus 10 Pro से तुलना करें तो अबकी Hasselblad लोगो को कैमरा बम्प की लेफ्ट साइड पर से हटाकर बीच में शिफ्ट कर दिया गया है। अब लोगो को हॉरिजॉन्टल तरीके से पढ़ा जा सकता है। जबकि पहले ये वर्टीकली लिखा होता था। कैमरा बम्प में भी कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार यह अधिक सर्कुलर डिजाइन में है जिसमें तीन कैमरा मिलते हैं। चौथे स्थान पर एलईडी फ्लैश को फिट कर दिया गया है जिससे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में कैमरा कटआउट्स को यूनिफॉर्म लुक मिल रहा है। 

इसके अलावा, कैमरा बम्प के बाहरी एरिया के लिए कंपनी ने तीन अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि बाहर की ओर कंपनी ने ग्लॉसी कलर का इस्तेमाल किया है जो शेड में थोड़ा अलग है लेकिन फोन की साइड्स के मैच करता है। कलर्स और ह्यू के मामले में फोन पुराने मॉडल से ही मेल खाता है। लेकिन कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में जो बदलाव हैं वो वाकई शानदार नजर आ रहे हैं। 
 

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस भी कई बार लीक हो चुके हैं। जिसके मुताबिक, फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होने की खबर है। अफवाह है कि फोन में 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज के अलावा 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। यह फोन 5000एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है। जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। OnePlus 11 में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर होगा, 48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 अल्ट्रवाइड लेंस होगा और 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 लेंस तीसरे सेंसर के रूप में मौजूद होगा, जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम देखने को मिल सकता है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »