Samsung Galaxy A71 को भारत में अपडेट के ज़रिए नए कैमरा फीचर्स मिलने की खबर

Samsung Galaxy A71 स्मार्टफोन का One UI 2.1 अपडेट फिलहाल कुछ ही देशों में रोलआउट किया गया है जिनमें भारत, पोलैंड और यूएई आदि शामिल हैं।

Samsung Galaxy A71 को भारत में अपडेट के ज़रिए नए कैमरा फीचर्स मिलने की खबर

हाल ही में Samsung ने किया था अपडेट ज़ारी करने का ऐलान

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A715FXXU2ATG1
  • सैमसंग गैलेक्सी ए71 के इस लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 1749.73MB
  • अपडेट में जुड़े हैं Music Share और Quick Share जैसे फीचर्स भी
विज्ञापन
Samsung ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह अपने Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन में Samsung Galaxy S20 जैसे कुछ फीचर्स को रोलाआउट करने की योजना बना रही है। खबरों की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन में One UI 2.1 अपडेट के जरिए इन फीचर्स को ज़ारी कर दिया गया है। अपडेट कुछ ही देशों में रोलआउट किया गया है जिनमें भारत, पोलैंड और यूएई आदि शामिल हैं। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर A715FXXU2ATG1 है, जो फ्लैगशिप गैलेक्सी एस20 के कुछ फीचर्स गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन के लिए लेकर आया है। अपडेट के ज्यादातर फीचर्स स्मार्टफोन के कैमरा से संबंधित है।
 

फर्मवेयर वर्ज़न A715FXXU2ATG1 अपडेट थोड़ा भारी है, जिसका साइज़ 1749.73 एमबी है। जैसे कि पहले ऐलान किया गया था कि इस अपडेट में Samsung ने गैलेक्सी एस20 के कुछ कैमरा फीचर्स जैसे प्रो मोड, सिंगल टेक, माई फिल्टर और नाइट हाइपरलैप्स आदि को गैलेक्सी ए71 में जोड़ा है। इसके अलावा कुछ परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी इम्प्रूवमेंट्स (जून 2020 सिक्योरिटी पैच) के साथ इस अपडेट में म्यूज़िक शेयर और क्विक शेयर जैसे फीचर्स भी जुड़े हैं।

यह नए कैमरा फीचर न केवल इस्तेमाल करने में काफी मज़ेदार हैं, बल्कि यह तस्वीर लेने में आपकी प्रोफेशनल और कंट्रोल मैनर में मदद करते हैं। प्रो मोड में यूज़र शटर स्पीड को कंट्रोल कर सकता है। यही नहीं वह मैनुअल फोकस पर भी अपना हाथ आज़मा सकता है। नाइट हाइपरलैप्स की मदद से यूज़र सनसेट की खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो ले सकता है, व कम रोशनी में शहर के आसमान को कैप्चर कर सकता है।

सिंगल टेक में यूज़र जितनी चाहें तस्वीर व वीडियो ले सकता है और बाद का काम वह AI पर छोड़ दे... AI व कैमरा सिस्टम यूज़र को ली गईं तस्वीरों में से बेस्ट तस्वीर व वीडियो का सुझाव देता है। माई फिल्टर में यूज़र अपना खुद का कस्टमाइज़ स्टाइलिश फिल्टर बना सकते हैं।

Music Share काफी उपयोगी फीचर है, जिसका इस्तेमाल करके यूज़र किसी भी ब्लूटूथ कनेक्टिड डिवाइस से अपने स्मार्टफोन का म्यूज़िक साझा कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ Quick Share की मदद से यूज़र्स अपने दोस्तों के साथ फोटो, म्यूज़िक, व वीडियो को बिना समय गवाएं साझा कर सकते हैं, जो कि बिल्कुल Apple के AirDrop की तरह है। हालांकि, यह केवल गैलेक्सी डिवाइस पर ही काम करेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »