आज भारत में लॉन्च होंगे 5 हजार में AI स्मार्टफोन

इन स्मार्टफोन्स में भारत में डिवेलप किया गया यूजर इंटरफेस, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इस्तेमाल किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 08:34 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • ये Android 15 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलेंगे
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स मिलेंगे

ये Android 15 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलेंगे

देश में स्मार्टफोन्स के मार्केट में आज (8 जुलाई) को एक नई कंपनी बिजनेस शुरू कर रही है। NxtQuantum के AI+ ब्रांड के दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा रहा है। इनमें AI+ Pulse और Nova 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में देश में डिवेलप किया गया यूजर इंटरफेस, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इस्तेमाल जाएगा। ये Android 15 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलेंगे। भारत में इस ऑपरेटिंग सिस्टम को तैयार किया गया है। 

AI+ Pulse और Nova 5G का शुरुआती प्राइस 5,000 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर AI+ Pulse और Nova 5G के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। Nova 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की है। इसमें 6 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिलेगी। इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले, वॉटरड्रॉप नॉच और राउंड कैमरा सिस्टम दिखाई दे रहा है। Nova 5G को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

AI+ Pulse का कैमरा और बैटरी  Nova 5G के समान हैं। हालांकि, इसका कैमरा मॉड्यूल रेक्टैंगुलर शेप में है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स - Blue, Green, Pink, Black और Purple में उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंज्यूमर टेक कंपनी NxtQuantum Shift Technologies के फाउंडर Madhav Sheth हैं। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कई वर्षों का एक्सपीरिएंस रखने वाले शेठ ने देश में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है। चीन की डिवाइसेज मेकर Honor के भारत में बिजनेस की भी वह कमान संभाल रहे हैं।  NxtQuantum Shift Technologies ने कहा है कि है देश में स्मार्टफोन्स का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करने का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर और सुरक्षित मोबाइल एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराना है। AI+ स्मार्टफोन्स डिजिटल सुरक्षा के साथ ही यूजर्स की प्राइवेसी को भी सुनिश्चित करेंगे। देश में स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल और मिड-रेंज सेगमेंट में AI+ का मुकाबला Lava, Poco, Vivo और Infinix जैसी कंपनियों से होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.