Nubia Z17 mini का ज़्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट जल्द भारत में होगा लॉन्च

ज़ेडटीई ब्रांड ने भारत में जून में अपने ज़ेड17 मिनी का 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया था। अब, कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन के 6 जीबी वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। नए वेरिएंट में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी और इसे नए कलर वेरिएंट अरोरा ब्लू में पेश किया जाएगा।

Nubia Z17 mini का ज़्यादा रैम  व स्टोरेज वेरिएंट जल्द भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
ज़ेडटीई ब्रांड ने भारत में जून में अपने ज़ेड17 मिनी का 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया था। अब, कंपनी जल्द ही Nubia Z17 mini स्मार्टफोन के 6 जीबी वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। नए वेरिएंट में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी और इसे नए कलर वेरिएंट अरोरा ब्लू में पेश किया जाएगा।

कंपनी ने जून में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला नूबिया ज़ेड17 मिनी स्मार्टफोन पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन नूबिया का कहना है कि फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया जाएगा। नूबिया ने नए वेरिएंट की उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी है।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

नूबिया ज़ेड17 मिनी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। ये अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं। इसके अलावा नूबिया ज़ेड17 मिनी में अपर्चर एफ/2.0, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 2950 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek, attractive design
  • Sharp and vivid display
  • Good app performance
  • NFC
  • कमियां
  • Average battery life
  • UI has a learning curve
  • Unimpressive cameras
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2950 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »