Nubia Z17 Mini भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4 जीबी रैम हैं इसमें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने Nubia Z17 Mini को भारत में लॉन्च किया है। याद रहे कि इस साल अप्रैल में ही इस हैंडसेट को चीन में लॉन्च किया गया था।

Nubia Z17 Mini भारत में लॉन्च, दो रियर कैमरे और 4 जीबी रैम हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Nubia Z17 Mini 19,999 रुपये में 12 जून से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध
  • फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे
  • ज़ेड17 मिनी में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी स्क्रीन है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने Nubia Z17 Mini को भारत में लॉन्च किया है। याद रहे कि इस साल अप्रैल में ही इस हैंडसेट को चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, चीन में नूबिया ज़ेड17 मिनी के दो वेरिएंट लॉन्च हुए थे। लेकिन भारत में सिर्फ 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले वेरिएंट को पेश किया गया है। चीन में नूबिया ब्रांड के इस फोन का 6 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर वाला वेरिएंट भी पेश किया गया था।

भारत में लॉन्च किया गया Nubia Z17 Mini 19,999 रुपये में 12 जून से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, हैंडसेट के लिए कंपनी की वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन भी संभव है जो आज शाम 5 बजे शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नूबिया ज़ेड17 मिनी में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। 4 जीबी रैम वाले इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

नूबिया ज़ेड17 मिनी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। ये अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं। इसके अलावा नूबिया ज़ेड17 मिनी में अपर्चर एफ/2.0, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 2950 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek, attractive design
  • Sharp and vivid display
  • Good app performance
  • NFC
  • कमियां
  • Average battery life
  • UI has a learning curve
  • Unimpressive cameras
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2950 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »