• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Red Magic गेमिंग फोन भारत आएगा दिवाली बाद, कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद

Nubia Red Magic गेमिंग फोन भारत आएगा दिवाली बाद, कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद

नूबिया रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में 30,000 रुपये से कम में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन को भारतीय मार्केट में दिवाली सीज़न के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।

Nubia Red Magic गेमिंग फोन भारत आएगा दिवाली बाद, कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • चीनी मार्केट में Nubia Red Magic की कीमत करीब 26,000 रुपये है
  • Nubia Red Magic गेमिंग के दीवानों के लिए बना है
  • इसकी सीधी भिड़ंत OnePlus 6T से होगी
विज्ञापन
गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने दिवाली सीज़न के बाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। याद रहे कि चीनी कंपनी ZTE के सब ब्रांड नूबिया ने इस साल अप्रैल महीने में अपने इस महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन को पेश किया था। इसे आधिकारिक तौर पर अगस्त महीने में मार्केट में उतारा गया। कंपनी कुछ दिनों से Red Magic को भारत में लॉन्च करने का टीज़र देती रही है। Gadgets 360 को पता चला है कि यह फोन भारत में दिवाली के बाद आएगा और कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। देखा जाए तो Nubia के इस फोन की सीधी भिड़ंत 30 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले OnePlus 6T से होगी। इसके अलावा Nubia Red Magic 2 को चीनी मार्केट में उतारने की तैयारी है।
 

Nubia Red Magic की भारत में कीमत और उपलब्धता

नूबिया रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में 30,000 रुपये से कम में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी गैजेट्स 360 को मिली है। इसके अलावा फोन को भारतीय मार्केट में दिवाली सीज़न के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। सूत्रों ने हमें जानकारी दी है कि इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को Nubia एक्सक्लूसिव ऑफर भी देगी।

चीनी मार्केट में Nubia Red Magic की कीमत 2,499 चीनी युआन (तकरीबन 26,000 रुपये) है। यह कीमत 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट के लिए कीमत है 2,999 चीनी युआन (तकरीबन 31,000 रुपये) है।
 

Nubia Red Magic के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला नूबिया रेड मैजिक नूबिया रेड मैजिक ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑउट-ऑफ-बॉक्स पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 फीसदी है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प हैं। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 64 व 128 जीबी है। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है। नूबिया रेड मैजिक में 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, यह ISOCELL इमेज सेंसर से लैस है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, यह बीएसआई सेंसर से लैस है। इसका अर्पचर एफ/2.0 है। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौजूद है 3,800 एमएएच की बैटरी। यह नियोपावर 3.0 तकनीक से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Somewhat awkward design
  • Adware-riddled default keyboard
  • Rear camera isn’t great in low light
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »