• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

चीन में इस साल लॉन्च किए गए Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट मे उतार दिया गया है। नए स्मार्टफोन को गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है।

Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • नूबिया रेड मैजिक का एक मात्र वेरिएंट 29,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है Nubia Red Magic
  • Nubia Red Magic आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
विज्ञापन
चीन में इस साल लॉन्च किए गए Nubia Red Magic गेमिंग स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट मे उतार दिया गया है। नए स्मार्टफोन को गेमिंग के दीवानों के लिए बनाया गया है। इस फोन में गेमबूस्ट सॉफ्टवेयर फीचर होने की बात की गई है जो यूज़र को गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है। Red Magic हैंडसेट 18:9 डिस्प्ले और 8 जीबी रैम के साथ आता है। भारतीय मार्केट में रेड मैजिक स्मार्टफोन को 20 दिसंबर से Amazon India पर बेचा जाएगा।
 

Nubia Red Magic की भारत में कीमत

नूबिया रेड मैजिक का एक मात्र वेरिएंट 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी। फोन को 20 दिसंबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

याद रहे कि Nubia Red Magic की चीनी मार्केट में 2,499 चीनी युआन (करीब 25,400 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था। यह दाम 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस वेरिएंट को भारत में नहीं लाया गया है।
 

Nubia Red Magic के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला नूबिया रेड मैजिक नूबिया रेड मैजिक ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑउट-ऑफ-बॉक्स पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 फीसदी है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प हैं। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 64 व 128 जीबी है। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है। नूबिया रेड मैजिक में 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, यह ISOCELL इमेज सेंसर से लैस है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, यह बीएसआई सेंसर से लैस है। इसका अर्पचर एफ/2.0 है। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौजूद है 3,800 एमएएच की बैटरी। यह नियोपावर 3.0 तकनीक से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Somewhat awkward design
  • Adware-riddled default keyboard
  • Rear camera isn’t great in low light
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »