नूबिया एन2 बुधवार को भारत में हो सकता है लॉन्च

ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने सोमवार को ऐलान किया कि कंपनी भारत में 5 जुलाई, बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। नूबिया इंडिया ने सोमवार को ट्वीट कर नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी। लेकिन कंपनी ने किसी नाम का उल्लेख नहीं किया। लेकिन कंपनी के ट्वीट और इसके साथ पोस्ट किए गए फोटो में स्मार्टफोन के 'ज़बरदस्त कैमरा' के साथ आने का पता चलता है।

नूबिया एन2 बुधवार को भारत में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने सोमवार को ऐलान किया कि कंपनी भारत में 5 जुलाई, बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। नूबिया इंडिया ने सोमवार को ट्वीट कर नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी। लेकिन कंपनी ने किसी नाम का उल्लेख नहीं किया। लेकिन कंपनी के ट्वीट और इसके साथ पोस्ट किए गए फोटो में स्मार्टफोन के 'ज़बरदस्त कैमरा' के साथ आने का पता चलता है। इस जानकारी से नूबिया एन2 के भारत पहुंचने के संकेत मिलते हैं। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले इस साल मार्च में चीनी बाज़ार में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, इस बारे में अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कंपनी के ट्वीट में नूबिया इंडिया ने कहा, ''पलक झपकते ही यादगार पलों को कैद कर लेने वाला कैमरा। 5 जुलाई को होगा लॉन्च। #ComingSoon #BiggestJustGotSharper #nubiaIndia।'' इस स्लोगन के साथ कंपनी ने एक स्मार्टफोन का पोस्टर भी पोस्ट किया, जिसमें आने वाले स्मार्टफोन के रियर कैमरे को बाहर की तरफ़ उभरा हुआ देखा जा सकता है। जैसा कि हमने बताया, इमेज टीज़र से पता चलता है कि आने वाला स्मार्टफोन नूबिया एन2 हो सकता है। नूबिया एन2 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है।

इसके अलावा, नूबिया एन2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »