Nothing Phone (2a) Plus होगा Dimensity 7350 Pro, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Nothing फिलहाल Nothing Phone (2a) Plus पर काम कर रहा है। 31 जुलाई को ब्रांड Phone (2a) Plus को लॉन्च करने वाला है।

Nothing Phone (2a) Plus होगा Dimensity 7350 Pro, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing फिलहाल Nothing Phone (2a) Plus पर काम कर रहा है।
  • Nothing Phone (2a) Plus में MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर मिलेगा।
  • Nothing Phone (2a) Plus में 12GB RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM मिलेगी।
विज्ञापन
Nothing फिलहाल Nothing Phone (2a) Plus पर काम कर रहा है। 31 जुलाई को ब्रांड Phone (2a) Plus को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अब खुलासा किया है कि इसमें MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर मिलेगा। यहां हम आपको Nothing Phone (2a) Plus के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

यह 7200 में 2.8GHz के मुकाबले में 3GHz क्लॉक स्पीड प्रदान करता है, जो इसे 10 प्रतिशत तेज बनाता है। इसमें 1.3 GHz तक तेज Mali-G610 MC4 GPU भी है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह 7200 Pro में GPU से 30 प्रतिशत तेज है। प्रोसेसर HDR इमेज और HDR10+ प्लेबैक के साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें ड्यूल 5G, ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6 सपोर्ट है।

Nothing Phone (2a) Plus स्मार्टफोन में 12GB RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM मौजूद है। यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है, ऐसे में इससे संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि यह एक ऑनलाइन इवेंट में पेश होगा जिसे none.tech पर स्ट्रीम किया जा सकता है।


Nothing Phone 2a Specifications


Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल, 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी है। Phone 2a में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक Dimensity 7200 Pro SoC शामिल है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर चलता है। Phone 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। नथिंग फोन 2a में 12GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। Nothing Phone 2a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • कमियां
  • Plastic build
  • Slow storage
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »