Nothing Phone 2 के यूजर्स कर रहे खराब कैमरा क्वालिटी की शिकायत

पिछले महीने लॉन्च किए गए Nothing Phone 2 में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा सेटअप है

Nothing Phone 2 के यूजर्स कर रहे खराब कैमरा क्वालिटी की शिकायत

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा सेटअप है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन ने Nothing Phone 1 की जगह ली है
  • Nothing Phone 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
पिछले महीने देश में लॉन्च किए गए Nothing Phone 2 के लिए Nothing OS 2.0.2 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है। इस स्मार्टफोन ने Nothing Phone 1 की जगह ली है। स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing ने इस अपडेट के जरिए कैमरा एलिमेंट्स सहित कुछ सुधार किए हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन को इस्तेमाल कर रहे कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि इस अपडेट से कैमरा की आउटपुट क्वालिटी घट गई है। 

Nothing Phone 2 में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा सहित डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। Nothing OS 2.0.2 अपडेट के साथ इस स्मार्टफोन में कॉन्ट्रास्ट और पोट्रेट मोड में क्लैरिटी को बेहतर करने का दावा किया गया है। Nothing का कहना है कि नए अपडेट से रियर कैमरा के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग में स्टैबिलिटी और कॉन्ट्रास्ट भी बेहतर होगा। हालांकि, इसके यूजर्स इस अपडेट को लेकर शिकायत कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इससे स्मार्टफोन के कैमरा की आउटपुट क्वालिटी खराब हुई है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने कई इमेजेज शेयर कर इसकी कमियों को दिखाया है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 49,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 54,999 रुपये है। इसे डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड Nothing OS 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। 

Nothing Phone 2 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही फर्म ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को जारी कर दिया था। Nothing ने देश में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करने की जानकारी दी थी। यह कर्नाटक के बेंगलुरू में खोला जाएगा। इस वर्ष के अंत तक इसकी योजना पांच सर्विस सेंटर्स शुरू करने की है। Nothing के सर्विस सेंटर पर कस्टमर सपोर्ट के साथ एक्सेसरीज भी खरीदी जा सकेंगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »