Nothing Phone 2 की 21 जुलाई से शुरू होगी सेल, जानें प्राइस और ऑफर्स

Nothing Phone 2 के 8GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 44,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जुलाई 2023 13:43 IST
ख़ास बातें
  • इसके 8GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है

इस महीने लॉन्च हुए Nothing Phone 2 की बिक्री भारत में 21 जुलाई से Flipkart के जरिए शुरू होगी। इस स्मार्टफोन में बेहतर चिपसेट के साथ ही पहले से बेहतर कैमरा दिए गए हैं। इसकी 4,700 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Nothing Phone 2 के 8GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 44,999 रुपये है। इसके 12 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये है और एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर कस्टमर्स को 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,080 x 2,412 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही फर्म ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को रिलीज कर दिया है, जिससे नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही बहुत से सुधार भी किए गए हैं। हालांकि, देश में इस स्मार्टफोन के अधिकतर यूजर्स अपनी यूनिट्स प्राप्त करने के बाद ही यह अपडेट कर सकेंगे। इस अपडेट में कैमरा पर ज्यादा फोकस किया गया है। Gadgets 360 को मिली Nothing Phone 2 की रिव्यू यूनिट के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के तौर पर Nothing OS 2.0.1 अपडेट प्राप्त हुआ है। इस अपडेट का साइज 105 MB का है। 

Nothing ने अपने चेंजलॉग में बताया है कि गूगल प्ले स्टोर पर Glyph कंपोजर उपलब्ध हो गया है। इससे यूजर्स नई रिंगटोन्स को क्रिएट और रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके साथ ही Uber ऐप के लिए Glyph प्रोग्रेस बार को एक डिजाइन फीचर के तौर पर जोड़ा गया है। यह रियर पैनल पर इंडिकेटर्स में से एक है जिसका इस्तेमाल यह बताने में होता है कि उबर की कैब को पहुंचने में कितना समय लगेगा। इसके अलावा नए विजेट्स दिए गए हैं जिन्हें ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले (AOD) का इस्तेमाल कर लॉक स्क्रीन पर जोड़ा जा सकता है। यूजर्स अपने सबसे अधिक इस्तेमाल वाले क्विक सेटिंग्स विजेट्स/टाइल्स को भी होम या लॉक स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.