Nothing Phone 2 मिल रहा फ्लिपकार्ट पर सस्ता, खरीदने के लिए मची लूट

Nothing Phone 2 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस वाई-फाई 6, 5G कनेक्टिविटी, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और USB-C पोर्ट दिया गया है।

Nothing Phone 2 मिल रहा फ्लिपकार्ट पर सस्ता, खरीदने के लिए मची लूट

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • नथिंग फोन 2 में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • Nothing Phone 2 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Nothing OS 2.0 पर चलता है।
विज्ञापन
Nothing ने हाल ही में Nothing Phone 2 लॉन्च किया था, जिसे अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन लिस्टेड है, जहां पर शानदार बैंक ऑफर मिल रहा है। यहां हम आपको नथिंग फोन 2 पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone 2 पर ऑफर


Nothing Phone 2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 42,999 रुपये हो जाएगी। वहीं Flipkart Axis Bank Card से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है।


Nothing Phone 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm 4nm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस है। इसमें 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज और 12GB तक रैम दी गई है। Nothing Phone 2 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Nothing OS 2.0 पर चलता है। Nothing Phone 2 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस वाई-फाई 6, 5G कनेक्टिविटी, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और USB-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नथिंग फोन 2 में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  नथिंग फोन 2 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Nothing Phone 2 की लंबाई 162.1 mm, चौड़ाई 76.4 mm, मोटाई 8.6 mm और वजन 201.2 ग्राम है।  

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »