iPhone को टक्कर देने वाला Nothing Phone 1 होगा 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP कैमरा से लैस

Nothing Phone 1 को मार्केट में 12 जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। Nothing का वर्चुअल इवेंट 'रिटर्न टू इंस्टिंक्ट' 8.30 बजे IST से शुरू होगा जो कि अपने ऑफिशियल YouTube चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

iPhone को टक्कर देने वाला Nothing Phone 1 होगा 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP कैमरा से लैस

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले जा सकती है।
  • Nothing Phone 1 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा।
  • Nothing Phone 1 को मार्केट में 12 जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Nothing Phone 1 लॉन्च निकट आ रहा है और कंपनी ने अब अपने टिकटॉक चैनल पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स टीज करना शुरू कर दिया है। लेटेस्ट डिटेल्स के मुताबिक, Nothing Phone 1  में अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। एक दिन बाद यह खबर सामने आई है कि कंपनी का पहला स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा। लंदन बेस्ड कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि Nothing Phone 1 में Snapdragon 778+ SoC प्रोसेसर मिलेगा।

Nothing TikTok का हवाला देते हुए टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया कि Nothing Phone 1 बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। उन्होंने अलग से ट्वीट किया कि फोन का एक कैमरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। रिपोर्ट्स से पता चला है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा। नथिंग पहले से ही प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 788+ SoC से लैस होकर आ सकता है। इसके अलावा यह भी कंफर्म किया गया है कि नथिंग फोन 1 को भारत में तैयार किया जाएगा।
 

Nothing Phone 1 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले जा सकती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर काम कर सकता है। इस फोन की डिस्प्ले और रियर साइड में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च तारीख की बात की जाए तो Nothing Phone 1 को मार्केट में 12 जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। Nothing का वर्चुअल इवेंट 'रिटर्न टू इंस्टिंक्ट' 8.30 बजे IST से शुरू होगा जो कि अपने ऑफिशियल YouTube चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में प्री-बुकिंग के लिए फ्लिपकार्ट पर 2 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ उपलब्ध किया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »