• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia X5 हुआ एंड्रॉयड पाई पर अपग्रेड, Nokia 5.1 Plus को भी जल्द मिल सकता है यह अपडेट

Nokia X5 हुआ एंड्रॉयड पाई पर अपग्रेड, Nokia 5.1 Plus को भी जल्द मिल सकता है यह अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के Nokia X5 हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Nokia X5 हुआ एंड्रॉयड पाई पर अपग्रेड, Nokia 5.1 Plus को भी जल्द मिल सकता है यह अपडेट

Nokia X5 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

ख़ास बातें
  • नोकिया एक्स5 में 5.86 इंच का एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है नोकिया एक्स5
  • 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है Nokia X5
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के Nokia X5 हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद करा दें कि, इस साल के शुरुआत में Nokia X5 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। नोकिया एक्स5 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ उतारा गया था। Nokia X5 के ग्लोबल वेरिएंट यानी Nokia 5.1 Plus को भी जल्द एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की उम्मीद है। नोकिया 5.1 प्लस को भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।

Nokia X5 के लिए अपडेट को रोलआउट किए जाने की बात को कंपनी ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर कंफर्म किया है। अपडेट फाइल का साइज 1467 एमबी है। गौर करने वाली बात यह है कि अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए आपके फोन में कम से कम 2940 एमबी जगह शेष होनी चाहिए। नए अपडेट के साथ नया सिस्टम नेविगेशन आएगा। अपडेट को सबसे पहले ITHome द्वारा रिपोर्ट किया गया था। फिलहाल यह अपडेट चीन में रह रहे यूजर्स के लिए जारी हुआ है।
 

Nokia X5 स्पेसिफिकेशन

Nokia X5 में 5.86 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia X5 के दो वेरिएंट हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है।

Nokia X5 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है। हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia X5, Android Pie
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »