Nokia 5.1 Plus मिलेगा दुकानों में भी, कीमत में हुई कटौती

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन अब दुकानों पर भी मिलेगा। कीमत में कटौती के बाद जानें क्या है नया दाम।

Nokia 5.1 Plus मिलेगा दुकानों में भी, कीमत में हुई कटौती

Nokia 5.1 Plus मिलेगा दुकानों में भी, कीमत में हुई कटौती

ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus की कीमत में 400 रुपये की कटौती
  • Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का डिस्प्ले है
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Nokia.com के अलावा अब ऑफलाइन भी बेचा जाएगा। एचएमडी ग्लोबल ने घोषणा की है कि नोकिया 5.1 प्लस दुकानों पर मंगलवार यानी 15 जनवरी से मिलने लगेगा। कुछ समय पहले Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को भी ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया था। लॉन्च होने के बाद से Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर केवल ऑनलाइन ही बेचा जाता था। याद करा दें कि, नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।

Nokia 5.1 Plus (रिव्यू) स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की घोषणा की गई है। 400 रुपये की कटौती के बाद यह हैंडसेट 10,599 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस खबर को सबसे पहले NokiaPowerUser द्वारा रिपोर्ट किया गया था। हैंडसेट ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस व्हाइट और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू रंग में मिलेगा। Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल (Airtel) यूजर्स को 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा। केवल इतना ही नहीं, 199 रुपये, 249 रुपये या 448 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ 12 महीनों तक 240 जीबी डेटा मिलेगा।

पिछले महीने Nokia 5.1 Plus के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को भी जारी किया गया था। याद करा दें कि, पिछले सप्ताह Nokia 6.1 Plus को भी ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया था। इसकी कीमत 15,499 रुपये होगी, गौर करने वाली बात यह है कि नोकिया 6.1 प्लस गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब लॉन्च के बाद दो सालों तक फोन को सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहने की भी गारंटी है।
 

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, यरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »