Nokia 5.1 Plus के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च, जानें दाम

अब Nokia 5.1 Plus हैंडसेट के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी बेचे जाएंगे।

Nokia 5.1 Plus के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च, जानें दाम

Nokia 5.1 Plus का दाम 10,499 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • नोकिया 5.1 प्लस के 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट का दाम 14,499 रुपये
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • 7 फरवरी से शुरू होगी Nokia 5.1 Plus के दोनों वेरिएंट की बिक्री
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बीते साल अगस्त महीने में Nokia 5.1 Plus को लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन का सिर्फ 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट उतारा था। मंगलवार को नोकिया ने इस फोन के दो नए वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराने की जानकारी दी। अब Nokia 5.1 Plus हैंडसेट के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी बेचे जाएंगे।
 

Nokia 5.1 Plus के नए वेरिएंट की कीमत

नोकिया 5.1 प्लस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये में बिकेगा, जबकि इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों ही वेरिेएंट 7 फरवरी से नोकिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि 12 फरवरी से ग्राहक नोकिया 5.1 प्लस के पावरफुल वेरिएंट को चुनिंदा मोबाइल रिटेल स्टोर में भी खरीद पाएंगे। फोन ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस व्हाइट और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत नोकिया के इस फोन के ग्राहकों को एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 199 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 12 महीने में 240 जीबी मुफ्त डेटा दिया जाएगा।

बता दें कि नोकिया 5.1 प्लस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह 10,499 रुपये में बिकता है।
 

Nokia 5.1 Plus के नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

रैम और स्टोरेज को छोड़कर नोकिया 5.1 प्लस के दो नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट वाले ही होंगे। Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आया था। लेकिन अब इसे एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल चुका है।

स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus के तीन वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है।  
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »